गर्मियों में बरकरार रखनी है त्वचा की चमक तो ऐसे रखें ध्यान
- फोटो : iStock
चेहरा धोने का रखें ध्यान
आज के समय में प्रदूषण काफी बढ़ गया है, ऐसे में सुबह के अलावा शाम को सोने से पहले चेहरा जरूर धो लें। चेहरा धोने के लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें, ताकि इससे आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चेहरा धोते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप दिन में कई बार चेहरा धोएंगी, तो आपकी त्वचा रूखी हो सकती है।