आज के दौर में लगभग हर लड़की मेकअप करती है। वे सुंदर दिख सके, उसका लुक शानदार लगे, उसकी हर कोई तारीफ करे और लोग उसकी तरह दिखने के लिए उससे पूछे कि आपने ये लुक कैसे पाया आदि। इसके लिए लड़कियां कई तरह के मेकअप करती हैं, जिनके लिए काफी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी में से एक चीज है आईलाइनर, जो एक मेकअप प्रोडक्ट है और लड़कियां इसे जरूर इस्तेमाल करती हैं। वहीं, अब ब्लैक की जगह कलरफुल आईलाइनर ने ले ली है और हर कोई इसे लगाकर ग्लैमरस लुक पाता है। लेकिन कई लड़कियांं इसे लगाते समय कुछ बातों को भूल जाती हैं, जिसकी वजह से उनका लुक अच्छा लगने की जगह पर खराब दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी आप कलरफुल आईलाइनर को लगाएं, तो इसे सही तरह से अप्लाई करें और इसके लिए आपको कुछ बातें जानना जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं कि लड़कियां अक्सर कलरफुर आईलाइनर लगाते समय क्या गलतियां करती हैं, और इन्हे कैसे सुधारा जा सकता है।