Beauty Tips in Hindi: सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता? फिर चाहे आप लड़का हैं या लड़की, हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए खुद के पहनावे से लेकर खुद के मेकओवर का ध्यान रखता है। आमतौर पर लड़कियां कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के अलावा कई घरेलू नुस्खों को भी अपनाती हैं, ताकि वे सुंदर दिख सके। पर कई बार चेहरे के चक्कर में हम अपनी कोहनी को भूल जाते हैं। दरअसल, जब लड़कियां शॉट्स या स्लीवलेस ड्रेस कैरी करती हैं, तो यही मैली कोहनी और घुटने उनकी सुंदरता के आड़े आते हैं। ऐसे में अगर आप भी काली कोहनी से परेशान हैं, तो आप कुछ तरीकों से अपनी कोहनी और घुटनों को चमकदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...