फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: अचानक खो रहा है त्वचा का ग्लो तो हो सकती है सेलो स्किन की समस्या, ऐसे रखें इसका ध्यान

Tue, 12 Dec 2023 05:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपकी त्वचा स्वस्थ, निखरी और चमकदार है, लेकिन अचानक वह अपना निखार खोने लगती है। यह सेलो स्किन की समस्या का संकेत हो सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 6
Skin Care Tips - फोटो : pexel
शिवांगनी वशिष्ठ

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में रूखापन और झुर्रियां होने लगती हैं, जो प्राकृतिक है लेकिन अगर स्किन लगातार सांवली होने लगी है और आपको इसका आभास हो रहा है तो जरूरी नहीं कि ऐसा उम्र बढ़ने के कारण हो रहा हो। इसका कोई और कारण भी हो सकता है, इसलिए आपको सर्तकता से काम लेना चाहिए।

आपकी स्किन का लगातार प्राकृतिक रंग खोना ‘सेलो स्किन’ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। इस स्किम प्रॉब्लम में त्वचा का रंग बदलकर भूरा या हल्का पीला पड़ने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको इसके कारणों का पता होना चाहिए और इस पर फौरन ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Skin Care Tips - फोटो : istock
विटामिन और खून की कमी

जैसे पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए भरपूर खाद्य पदार्थ जरूरी हैं, उसी तरह स्वस्थ और चमकदार स्किन के लिए विटामिन खासतौर पर विटामिन सी और शरीर में प्रर्याप्त मात्रा में खून होना जरूरी है। सेलो स्किन से बचने के लिए आपको संतुलित और विटामिनयुक्त आहार जरूर ग्रहण करना चाहिए। वरना स्किन रूखी और छुर्रीदार होने लगेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Skin Care Tips - फोटो : istock
पर्याप्त पानी

पानी और स्वस्थ्य स्किन का बहुत गहरा संबंध है। पर्याप्त पानी पीने से पेशाब के माध्यम से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। साथ ही स्किन को हाइड्रेड रखते हैं, जिससे स्किन रूखी नहीं होती, इसलिए नियमित रूप से पर्याप्त पानी पिएं।

4 of 6
Skin Care Tips
तनाव से बचाव, पर्याप्त नींद

किसी भी तरह का तनाव व पर्याप्त नींद न लेना शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से नुकसानदायक होता है, जो आपकी स्किन पर विपरीत प्रभाव डालता है। यही धीरे-धीरे दुष्प्रभावित होकर सेलो स्किन का कारण बनता है। इसलिए पर्याप्त नींद लें और तनाव से बचें।
विज्ञापन

5 of 6
Skin Care Tips - फोटो : pixabay
मेकअप में सावधानी

स्किन को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए मेकअप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, लेकिन शर्त है सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल। इसलिए आप बेवजह मेकअप करने से बचें। ज्यादा मेकअप लगाकर आप कहीं न कहीं सेलो स्किन को आमंत्रित करती हैं।

इसलिए बेहतर यही है कि बहुत जरूरी होने पर ही आप मेकअप लगाएं वह भी कम मात्रा में। साथ ही अपना चेहरा दिन में दो बार जरूर धोएं। इससे आपकी स्किन से गंदगी, तेल, बैक्टीरिया और प्रदूषण के कण निकल जाएंगे। धूल-गर्द में निकलते समय पर्याप्त उपाय करें और स्किन को यथासंभव धूप से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Skin Care Tips
खुद का ख्याल जरूरी

डॉ. अमित कुमार मीणा, सीनियर रेजिडेंट, त्वचा विज्ञान विभाग, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली का कहना है कि ‘सेलो स्किन’ एक ऐसी स्थिति है, जहां त्वचा पीली या भूरी हो जाती है। यह उम्र बढ़ने और लगातार धूप में रहने से जुड़ी है। अक्सर ही खराब त्वचा देखभाल की आदतों के कारण लोगों को यह प्रॉब्लम होती है।

एनीमिया के कारण भी त्वचा पीली व बेजान दिखने लगती हैं। इसके अलावा विटामिन की कमी, धूम्रपान, खराब आहार, निर्जलीकरण और तनाव के कारण भी यह समस्या सामने आती है। इसलिए आप 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद, बहुत सारे तरल प्रदत्त फल और सब्जियां खाएं।

चेहरे पर सनस्क्रीन का उपयोग करें, त्वचा को फेसवॉश से साफ करें और मॉइस्चराइजर लगाएं। इस समस्या से निपटने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सामयिक रेटिनोइड्स का उपयोग करें और बहार निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। किसी भी उपचार का उपयोग करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें