अगर पूछा जाए कि बताओ कौन खूबसूरत नहीं दिखना चाहता? या कौन नहीं चाहता कि लोग उसकी खूबसूरती की तारीफ न करें? तो कोई भी आगे नहीं आएगा, क्योंकि लड़के हों या फिर लड़कियां हर कोई कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर निखार हो, ग्लो हो, उसका चेहरा चमकता हो, लोग उससे पूछे कि तुम्हारे चेहरे की सुंदरता का राज क्या है आदि। लोग इसके लिए कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनके चेहरे को निखार मिल सके। लेकिन कई बार ये महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी काम नहीं आ पाते। ऐसे में लोग काफी निराश होते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी स्किन ग्लोइंग नहीं हो सकती और वे गोरे नहीं हो सकते। लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू तरीके अपनाकर खुद की मदद कर सकते हैं और सबसे खास बात कि ये तरीके लड़के हों या फिर लड़कियां दोनों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में।