ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं सुंदर दिख सकें, इसके लिए वे खुद के मेकअप का खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वे कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, समय-समय पर अपनी त्वचा को निखार देने के लिए मेकअप करती हैं आदि। इसके अलावा वे लिपस्टिक लगाना भी पसंद करती हैं और ये महिलाओं के चेहरे को चमक देने का काम करती है। लिपस्टिक के कई शेड्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से चुनती हैं और फिर इनका इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा लिपस्टिक अपनी स्किन टोन के हिसाब से लगानी चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं स्किन टोन के हिसाब से नहीं बल्कि अपनी पसंद के हिसाब से लिपस्टिक के शेड्स चुनती हैं। ऐसे मे जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड्स लें, जो आपको एक परफेक्ट लुक देने का काम करेगी। तो चलिए जानते हैं कि कौन से स्किन टोन के लिए कौन सी लिपस्टिक बेहतर है।