फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी 2024: मां सरस्वती की पूजा में पहननी है साड़ी तो यहां देखें पीले रंग की साड़ी के कुछ विकल्प

Tue, 13 Feb 2024 03:42 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस वसंत पंचमी की पूजा में आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो हम आपको पीले रंग की साड़ी के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
वसंत पंचमी 2024 - फोटो : instagram
भारत एक ऐसा देश है, जहां हम हर त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाते हैं। हर त्योहार को मनाने के पीछे उसकी एक अलग कहानी होती है। अब जब 2024 की शुरुआत हो गई है, तो एक बार फिर से त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस साल फरवरी के महीने में 14 फरवरी के दिन वसंत पंचमी का शुभ त्योहार मनाया जाएगा। वसंत पंचमी को सभी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन स्कूलों से लेकर घरों और दफ्तरों में भी मां सरस्वती की पूजा होती है।

इस पावन तिथि को मुख्य रूप से विद्यारंभ, नवीन विद्या प्राप्ति एवं गृह-प्रवेश के लिए शुभ माना गया है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का महत्व है। अगर आपके घर या स्कूल में भी मां सरस्वती की पूजा है, और आप इस खास दिन पीले रंग की साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको पीले रंग की साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हैवी वर्क वाली साड़ी - फोटो : instagram
हैवी वर्क वाली साड़ी

आप चाहें तो इस तरह की हैवी वर्क वाली पीले रंग की साड़ी भी पूजा में पहनकर जा सकती हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। 
विज्ञापन

3 of 7
चिकनकारी बॉर्डर वाली साड़ी - फोटो : instagram
चिकनकारी बॉर्डर वाली साड़ी

चिकनकारी बॉर्डर वाली साड़ी देखने में काफी क्लासी लगती है। ऐसे में आप इसे चिकनकारी वर्क के ब्लाउज के साथ ही कैरी कर सकती हैं। 

4 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी

अगर आप आजकल ट्रेंड में रहने वाली साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इस तरह की ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी पहनकर आप अपना स्टाइल दिखा सकती हैं। ये देखने में भी प्यारी दिखती है। 
विज्ञापन

5 of 7
हल्के बॉर्डर वाली साड़ी - फोटो : instagram
हल्के बॉर्डर वाली साड़ी

आप चाहें तो  गोल्डन बॉर्डर लगी पीले रंग की साड़ी पहनकर पूजा में जा सकती हैं। इसके साथ अगर आप अपने बालों में जूड़ा बनाकर उसमें गजरा लगाएंगी, तो आपका लुक और भी खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
शिफॉन साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

इस तरह की पीले रंग की साड़ी तकरीबन हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप इसी तरह की साड़ी पहनकर भी पूजा में जा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डबल शेड में साड़ी  - फोटो : instagram
डबल शेड में साड़ी 

अगर आपको अपने ऊपर सिर्फ पीले रंग की साड़ी जचती नहीं है, तो आप आप इस तरह की लाल और पीले रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं। लाल रंग भी पूजा के लिए शुभ होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें