फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2024: वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप, पार्टनर देखकर करेगा तारीफ

Tue, 13 Feb 2024 11:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो सही तरह से मेकअप करके ही डेट पर जाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। इस पूरे हफ्ते लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं, और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। इस दौरान अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं, और डेट पर जाते हैं। डेट पर जाने के लिए लड़कियां सबसे ज्यादा तैयारियां करती हैं। वो चाहती हैं, कि डेट पर वो बेहद खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो काफी खूबसूरत सी ड्रेस पहनती हैं, और सही से मेकअप करती हैं।

अगर आप भी वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो सही से मेकअप जरूर करें। हम आपको मेकअप करने के कुछ सिंपल टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप खूबसूरत दिखेंगी। अगर आप स्टेप बाई स्टेप मेकअप करेंगी तो इससे आपका लुक ऐसा दिखेगा, कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो चलिए देर ना करते हुए आपको भी मेकअप करने का सिपंल तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : istock
सबसे पहले तैयार करें त्वचा

मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को तैयार जरूर करें। इसके लिए अपने चेहरे पर प्राइमर लगाएं और फिर इसकी नमी बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें 
विज्ञापन

3 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : istock
अब करें फाउंडेशन का इस्तेमाल

इसके बाद चेहरे पर सही शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप गलत शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल करेंगी, तो आपका लुक खराब हो सकता है। ऐसे में सही फाउंडेशन का इस्तेमाल करके अपने मेकअप को सही से पूरा करें। 

4 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : pixabay
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी

चेहरे की लालिमा बरकरार रखने के लिए आप ब्लश का इस्तेमाल जरूर करें। ब्लश लगाने के बाद चेहरा चमकाने के लिए हाइलाइटर जरूर लगाएं। हाइलाइटर लगाने से आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
काजल है जरूरी

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी, तो आपका मेकअप लुक अजीब दिख सकता है। बहुत सी लड़कियों के चेहरे पर काजल अच्छा नहीं लगता, ऐसे में आप आई लाइनर लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप
इस लिपस्टिक का करें इस्तेमाल

लिपस्टिक के रंग का चुनाव अपनी ड्रेस के हिसाब से करें। लुक को पूरा करने के लिए उस लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, जो ज्यादा लंबे समय तक टिकी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : सोशल मीडिया
अंत में करें मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल

अपने इस मेकअप को सेट करने के लिए मेकअप फिक्सर का इस्तेमाल जरूर करें। हमने इस लेख में आपको सिपंल मेकअप के टिप्स बताएं हैं, ताकि आप भी ग्लो कर सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें