फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के इस बैग की कीमत है इतनी ज्यादा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tue, 27 Jul 2021 04:02 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, अपनी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरों को वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा यूनाइटेड किंगडम में पति विराट कोहली के साथ हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों बाद ही भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच शुरू होने वाला है। ऐसे में मैच से पहले अनुष्का शर्मा वहां पर पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में अनुष्का ने क्रॉप टी और डेनिम के ऊपर क्रॉप्ड जैकेट को पहना हुआ है। तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेहद ही सुंदर नजर आ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा - "10 हजार स्टेप्स और रास्ते पर कुछ अच्छी तस्वीरें।" इन तस्वीरों को क्लिक करने के लिए उन्होंने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को क्रेडिट दिया।  
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा वहां के किसी गार्डन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका लुक काफी गॉर्जियस दिख रहा है। उन्होंने कुल 5 तस्वीरों को शेयर किया है। इन पांचों तस्वीर में अनुष्का शर्मा मुस्कुरा रही हैं।

देखिए तस्वीरें
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुष्का गार्डन में बैठ कर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे एक लाल दरवाजे के सामने खड़ी होकर अपनी तस्वीर क्लिक करा रही हैं। हर एक तस्वीर में अनुष्का काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
तस्वीरों में अनुष्का ने जिस जैकेट को पहन रखा है, उसकी कीमत काफी महंगी है। अगर आप भी अपने कलेक्शन में इस जैकेट को शामिल करना चाहती हैं, तो इसकी कीमत 76, 228 रुपए है। अनुष्का शर्मा पर ये जैकेट काफी शूट कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
तस्वीरों में अनुष्का ने लुईस विट्टन के एक सॉफ्ट ट्रंक बैग को भी कैरी किया हुआ है। इस बैग की कीमत काफी महंगी है। इसे वर्जिल अब्लोह ने डिजाइन किया है। इसकी कीमत की बात करें तो यह करीब 3200 डॉलर का है, जो कि भारतीय रुपए में 2,38, 213 का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें