फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने सफेद साड़ी में दिखाए खूबसूरत लुक, इसे देख आप भी ले सकती हैं स्टाइल टिप्स

Wed, 23 Feb 2022 05:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो हर बार अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न लुक हो या फिर देसी लुक। रेड कार्पेट से लेकर कैजुअल आउटिंग पर भी आलिया बिना एफर्ट के ही खूबसूरती से स्टाइलिश दिखती हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन के दौरान हर बार आलिया सफेद रंग की साडी में नजर आईं। लेकिन हर बार आलिया का लुक बिल्कुल अलग और खूबसूरत नजर आया। आलिया के इन लुक्स से कोई भी लड़की आसानी से स्टाइल टिप्स ले सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
सफेद साड़ी कैरी करने की इच्छा है तो आलिया भट्ट का ये लुक आसानी से फॉलो किया जा सकता है। फ्लोरल साड़ी के साथ स्लीवलेस एंब्रायडरी ब्लाउज के साथ मेसी बन में आलिया का लुक काफी खूबसूरत था। वहीं इस लुक को ऑक्सीडाइज्ड झूमके के साथ मैच किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं आलिया ने फिल्म के प्रमोशन में सफेद रंग की साड़ी के साथ बालों में लाल गुलाब लगाए नजर आईं थी। जिसमे क्रीम कलर के बॉर्डर की सिल्क की साड़ी में आलिया का लुक बेहद खूबसूरत था। जिसके साथ मिस भट्ट ने मैचिंग की एंब्रायडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज चुना था। आलिया का ये लुक काफी खूबसूरत था।

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
अगर आप खूबसूरत सा फॉर्मल लुक चाहती हैं तो आलिया की साड़ी आसानी से कॉपी की जा सकती है। ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ क्रेप सिल्क की ये साड़ी बेहद खूबसूरत है। जिस पर ब्लैक कलर की स्ट्राईप बनी है। वहीं इस साड़ी को आलिया ने भारी-भरकम झुमकों के साथ कैरी किया है। वहीं माथे पर गोल बिंदी पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट की सफेद साड़ी - फोटो : instagram/aliaabhatt/
आप चाहें तो आलिया की फ्लोरल साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट के ब्लाउज के साथ प्लेन साड़ी जिसके बॉर्डर पर गुलाबी रंग के फ्लोरल प्रिंट बने हैं। वहीं इस साडी को आलिया ने आक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमकों के साथ मैच किया है। आलिया के लुक को कॉपी करना चाहती हैं तो सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहनना ना भूलें। जिसे पहन हर आलिया का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें