आलिया भट्ट अपनी हर सहेली की शादी जमकर एंज्वॉय करती हैं। संगीत से लेकर मेहंदी और शादी में स्टाइलिश लुक में तो नजर आती ही हैं। साथ ही उनका डांस भी हर किसी का ध्यान खींच लेता है। अपने खाली समय में आलिया भट्ट बेस्ट फ्रेंड मेघन गोयल के प्री वे़डिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी नजर आईं। जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करती नजर आ रही थीं। वहीं अब उनकी सहेली के शादी का वीडियो सामने आया है। जिसमे वो अपनी बाकी सहेलियों के साथ डांस करते दिख रही हैं। वहीं इस वेडिंग पार्टी में पहना उनका आउटफिट शानदार लग रहा है।