Actress Shweta Tiwari Fashion See Latest Photos: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। लोग उनकी एक्टिंग को तो पसंद करते ही हैं लेकिन फिटनेस के मामले में वह आज कि युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। श्वेता तिवारी का स्टाइल और लुक हर किसी को इम्प्रेस करता है। उन्हें देखकर लगता ही नहीं कि वो दो बच्चों की मां है और उनकी बेटी पलक तिवारी अभिनेत्री बनने की रेस में शामिल हो चुकी हैं। अक्सर श्वेता तिवारी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनकी तस्वीरे देख फैंस उन्हें महज 23 24 साल की लड़की बता देते हैं। अपने लुक्स से वह कई महिलाओं और लड़कियों को प्रेरणा देती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। स्टाइलिश आउटफिट और एलिगेंट लुक में श्वेता की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए श्वेता तिवारी का पीले टाॅप और सफेद जींस में लुक।