फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी ने झीनी सी साड़ी पहन करा लिया फोटोशूट, तस्वीरों पर अटक जाएंगी निगाहें

Wed, 06 Jul 2022 07:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
दिशा पाटनी जब भी कैमरे के सामने होती हैं। तो उनका बोल्ड एंड गॉर्जियस लुक ही देखने को मिलता है। इन दिनों फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में व्यस्त दिशा का सिजलिंग देखने को मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च के बाद एक बार फिर वो अपने फैंस को सरप्राईज करते दिखीं। दरअसल, दिशा पाटनी का नया फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो झीनी सी साड़ी पहनें पोज दे रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
दरअसल, दिशा पाटनी ने ट्रेडिशनल लुक को ट्राई किया है। लेकिन वो इसमे भी ग्लैमर का त़ड़का लगाते दिखीं। दिशा ने इस फोटोशूट के लिए डिजाइनर फाल्गुन शेन पिकॉक की साड़ी को चुना है। जिस पर सीक्वेंस वर्क का काम हुआ है। कस्टम मेड साड़ी की डिजाइन कुछ ऐसी है जो दिशा के कर्व्स को उभार रही है। वहीं इस साड़ी में दिशा गजब की हॉट नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
डस्की पिंक कलर की महीन फैब्रिक से तैयार इस साड़ी को न्यूड शेड के इनर पेटीकोट के साथ मैच किया है। जिसकी वजह से इस प्री सिटिच्ड साड़ी का लुक और भी ज्यादा ग्लैमरस दिख रहा है। वहीं दिशा ने इसे सिल्वर एंब्रायडरी वाले बस्टियर ब्लाउज के साथ मैच किया है। जिस पर पिक का शेड दिख रहा है। वहीं साड़ी के पल्लू को कंधे पर समेटकर रखा गया है। जिसमे दिशा के टोंड एब्स आसानी से फ्लांट हो रहे हैं। 

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो बालों को साइट पार्टीशन में करके ओपन रखा गया है। जबकि मॉव शेड की ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ आंखों को काजल और लाईनर के साथ कंप्लीट लुक दिया गया है। वहीं बीमिंग हाईलाइटर और फ्लॉलेस बेस दिशा को सिजलिंग लुक देने के लिए काफी दिख रहे हैं। गुलाबी रंग की साड़ी को दिशा ने सिल्वर ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं हाथों में रिंग और ब्रेसलेट भी शानदार दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : insta
पिछले दिनों फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची दिशा के लुक को देख कई ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल. ऑल ब्लैक लुक में पहुंची दिशा का मेकअप कुछ ऐसा था जिसे देख लग रहा था कि उन्होने लिप जॉब करवाया है। इस लुक का वीडियो सामने आते ही ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें