फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं नोरा फतेही, ब्लाउज की डिजाइन पर अटकीं निगाहें

Wed, 06 Jul 2022 06:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने स्टाइल से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। डांस रिएलिटी शो को जज कर रहीं नोरा शूटिंग के हर दिन किसी ना किसी खास आउटफिट में नजर आती हैं। जिसमे वो फैंस की तारीफें बटोर लेती हैं। पिंक कलर की साड़ी में नोरा का हॉट लुक जमकर वायरल हुआ। वहीं अब इस लुक की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर नोरा ने साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
दरअसल, एक दिन पहले ही नोरा फतेही का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसे वो भारी बारिश के बीच साड़ी पहने शूटिंग के लिए पहुंची थीं। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रहा था। वहीं अब नोरा फतेही ने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो गुलाबी रंग की साड़ी में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
ब्लश पिंक कलर की ये साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खाब कलेक्शन से ली गई है। जिसके किनारे पर गुलाबी धागों के सुंदर वर्क किया गया है। वहीं साडी के पल्लू के हेमलाइन पर फर लगा हुआ है। साड़ी का सारा अट्रैक्शन इसका गुलाबी कलर है। जिसे पहन नोरा गुलाबो सी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं साड़ी के साथ ही ब्लाउज की डिजाइन भी काफी यूनिक है। जिस पर हर किसी की निगाहें अटक गईं। 

4 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
दरअसल, डीप प्लजिंग नेकलाइन इस ब्लाउज की स्लीवलेस डिजाइन है। वहीं इस ब्लाउज पर फेदर यहां वहा जोड़ा गया है जिसके साथ ही गुलाबी रंग के धागों का काम किया गया है। नोरा इस ब्लाउज संग पल्लू गिराकर हॉट पोज देते दिख रही हैं। वहीं इस लुक को नोरा ने पर्ल और हरे रंग के कुंदन के चोकर नेकपीस के साथ पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nora fatehi - फोटो : instagram
साइड पार्टेज स्ट्रेट हेयर के साथ फ्लावर स्टड और पिंक लिपस्टिक के साथ ही पिंक आईशैडो और रिम्ड आईलाइनर लुक को खूबसूरत बना रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं। वहीं नोरा के इस लुक का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें