Traditional Dress
- फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
अगर आप किसी पूजा या हल्दी-मेहंदी जैसे कार्यक्रम की तैयारी कर रही हैं तो आमना का ये सूट आप भी कैरी कर सकती हैं। आमना ने पीले रंग का वी-नेकलाइन का कुर्ता पहना है, जिसमें एक ही शेड में पैंट शामिल है। साथ में ऑर्गेना का दुपट्टा कैरी किया है, जिसमे फूलों के डिजाइन की कढ़ाई है। आमना ने अपने ऑउटफिट को कंप्लीट करने के लिए हरे स्टोन से सजी गोल्डन चांदबाली कैरी की है। मेकअप की बात करें तो आमना ने मशकारा, न्यूड लिपस्टिक के साथ पिंक ब्लशर से लुक को और अधिक आकर्षक बनाता है। आमना शरीफ के इस ऑर्गेंजा लेस सूट की कीमत 11,000 रुपये है।