फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silence 2: एसीपी अविनाश वर्मा बन फिर धमाल मचाएंगे मनोज बाजपयी, 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' का एलान

Sat, 23 Mar 2024 04:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साइलेंस 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अभिनेता की एक और नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। यह उनकी एक हिट फिल्म का सीक्वल है। स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म जी5 ने आज शनिवार, 23 मार्च को मनोज बाजपेयी की थ्रिलर फिल्म 'साइलेंस... कैन यू हियर इट?' के सीक्वल की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज अब अपनी इस फिल्म के सीक्वल से फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सीक्वल फिल्म का नाम 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' है। फिल्म का निर्देशन अबन भरूचा देवहंस ने किया है, जिन्होंने 2021 में आई फिल्म के पहले भाग 'साइलेंस... कैन यू हियर इट?' का निर्देशन किया था।
Mahima Chaudhry: स्तन कैंसर जागरूकता पर महिमा ने की महिला पुलिस से बातचीत, नए लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : social media
फिल्म में मनोज बाजपेयी 'एसीपी अविनाश वर्मा' की भूमिका को दोहराएंगे। वहीं उनके साथ अभिनेत्री प्राची देसाई भी हैं, जो इंस्पेक्टर संजना के रूप में वापस आ रही हैं। निर्माताओं का कहना है कि 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में एक दिलचस्प कहानी होगी, जो गहरे रहस्यों और भरपूर थ्रिलर से भरपूर होगी। कहा गया है कि फिल्म का प्रीमियर जल्द ही जी5 पर होगा।

Salman Khan: कई हिट के बाद सूरज बड़जात्या इस कारण नहीं कर रहे सलमान के साथ काम, बेटे के करियर पर दे रहे ध्यान

4 of 5
साइलेंस, कैन यू हियर इट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि एसीपी अविनाश वर्मा वापस आ गए हैं। वह शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए यहां हैं। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए उत्साहित हूं कि इस बार कहानी कैसे सुलझेगी। मुझे उम्मीद है कि हम अपने दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उन्हें एक बार फिर भावुक अनुभव प्रदान करेंगे।
Holi 2024: परिवार के विस्तार से चटख हुए इन सितारों की जिंदगी के रंग, नन्हे मुन्नों के साथ मनाएंगे पहली होली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भैया जी - फोटो : सोशल मीडिया
'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' में मनोज बाजपेयी और प्राची देसाई के साथ साहिल वैद और वकार शेख भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म जी स्टूडियोज और कैंडिड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, बात करें मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म के बारे में तो वे अगली बार 'भैया जी' में नजर आएंगे, जो 24 मई, 2024 को रिलीज होगी।
Piyush Mishra: 'जेएनयू' में ऐक्टिंग के साथ साथ पीयूष मिश्रा की मखमली आवाज भी देंगी सुनाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें