एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए इस साल अगस्त का महीना बेहद खास होने जा रहा है। आज ही हॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक जैक स्नाइडर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खुशखबरी को फैंस के संग साझा किया है। उनकी फिल्म 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' और 'रिबेल मून - पार्ट टू: द स्कारगिवर' को अब दर्शक डायरेक्टर कट के साथ देख पाएंगे। नए टाइटल के साथ उनकी दोनों फिल्में इस साल अगस्त में दस्तक देने जा रही है। जैक स्नाइडर ने क्या कुछ कहा है अपनी इन फिल्मों के बारे चलिए जानते हैं--
विज्ञापन
2 of 5
रिबेल मून
- फोटो : इंस्टाग्राम
'रिबेल मून' के निर्देशक जैक स्नाइडर ने आज खुलासा किया है कि उनकी दोनों फिल्म अब डायरेक्टर कट के साथ एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस खबर को सुनकर 'रिबेल मून' के दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने फैंस के संग फिल्म के नए टाइटल को भी साझा किया है।
विज्ञापन
3 of 5
रिबेल मून
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक जैक स्नाइडर एक्शन फिल्मों के महारथी हैं। आज अपनी फिल्म 'रिबेल मून' के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि 'रिबेल मून - पार्ट वन: ए चाइल्ड ऑफ फायर' और 'रिबेल मून - पार्ट टू: द स्कारगिवर' को नए शीर्षक के साथ एक बार फिर से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। उन्होंने इसके साथ यह भी बताया कि दोनों फिल्मों के नाम क्रमशः 'रिबेल मून - चैप्टर वन: चालिस ऑफ ब्लड' और 'रिबेल मून - चैप्टर दो: कर्स ऑफ फॉरगिवनेस' होगा।
4 of 5
रिबेल मून
- फोटो : इंस्टाग्राम
'रिबेल मून - चैप्टर वन: चालिस ऑफ ब्लड' और 'रिबेल मून - चैप्टर दो: कर्स ऑफ फॉरगिवनेस' को डायरेक्टर कट के साथ देखने के लिए दर्शक बेताब हो रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को निर्देशक 2 अगस्त 2024 को नेटफ्लिक्स पर लेकर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर कट के बाद दोनों फिल्मों की अवधि में एक घंटा और जुड़ गया है। अब दोनों फिल्में लगभग तीन घंटे और कुछ मिनट की हो जाएंगी।
अपनी फिल्मों के बारे में बातें करते हुए निर्देशक जैक स्नाइडर कहते हैं, 'अगर मेरी फिल्में थिएटर में रिलीज होती तो शायद इसे 'बार्बी' से अधिक लोग देखते। आप सोच रहे होंगे कि मैं ऐसे कैसे बोल सकता हूं तो सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को 160 मिलियन से अधिक दर्शकों ने देखा है। तो अगर हम बॉक्स ऑफिस कमाई के हिसाब से गणित लगाएं तो थिएटर में बार्बी को देखने की तुलना में शायद अधिक लोगों ने 'रिबेल मून' को देखा है'।