अमरनाथ झा {‘वंदे वीरम’ गाने की लॉन्चिंग पर|
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के गाने वंदे वीरम के बोल अमरनाथ झा ने लिखे हैं। अमरनाथ कहते हैं, ‘ये गाना एक मां और उसके बेटे की मार्मिक भावना है। युद्ध कितने भी लड़े गए हों, मारे किधर के भी लोग गए हों, लेकिन मरता तो एक बेटा ही है ना। और, बेटा किसी भी पक्ष का मरे, कष्ट सबसे ज्यादा जिसे होता है, वह मां है। इस वैश्विक संदेश को देने वाले गाने को ही अगर यूट्यूब नहीं चलने देना चाहता तो इसकी वजह कुछ और हो सकती है। इस गाने के बोल या इसका फिल्मांकन इस गाने को रोकने की असली वजह तो नहीं ही हो सकती।’