स्वरों की मल्लिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने रविवार (छह फरवरी) सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लता मंगेशकर आठ जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं, जिसके बाद से ही उनकी स्थिति ठीक नहीं थी। 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ, जिसके चलते वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। फैंस भी उनके लिए दुआ मांग रहे थे, लेकिन वह हर किसी को रोता-बिलखता छोड़कर चली गईं।