फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: वे तीन मौके जब महिला सुरक्षा पर बोले थे शाहरुख खान, अपने बेटों को देते हैं यह सलाह

Thu, 22 Aug 2024 10:55 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। नागरिक इस घटना से काफी नाराज है और जगह-जगह इस मामले को लेकर विरोध जताया जा रहा है। इस मामले के बाद एक बार फिर से महिला सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है। मनोरंजन जगत से भी इस केस को लेकर प्रतिक्रियाएं सुनने को मिली है। कई कलाकारों ने महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। शाहरुख खान भी कई साल पहले अलग-अलग मौकों पर इस मामले पर अपनी ओर से सुझाव दे चुके हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
यह बात उन दिनों की है, जब शाहरुख खान अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का प्रचार कर रहे थे। यह 2013 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान उनसे कोलकाता में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर सवाल पूछा गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
अपने जवाब में शाहरुख खान ने बच्चों की परवरिश के तौर-तरीके में बदलाव करने की जरुरत पर जोर देते हुए कहा था कि लड़कों को बताया नहीं जाता कि उन्हें किस तरह से सम्मानजनक, विनम्र और अच्छा होना चाहिए। 

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, जानिए कैसा रहा अन्य फिल्मों का कलेक्शन

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___
शाहरुख खान ने साल 2017 में भी अपनी बात को दोहराते हुए कहा था कि माता-पिता को अपने बेटे को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना चाहिए। वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' वाले प्रचार कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब वो आर्यन से लड़कियों के बारे में बात करते हैं तो उन्हें सलाह देते हैं कि लड़की के साथ नरमी से पेश आओ। अगर किसी महिला के खिलाफ हुए अत्याचार को नजरअंदाज करोगे तो मैं और तुम्हारी मां माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @___aryan___
इसके अलावा शाहरुख खान ने एक और मौके पर महिला सुरक्षा के मामले पर अपनी बात रखी थी। शाहरुख ने 2017 में फेमिना को एक साक्षात्कार दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपने दोनों बेटों से कहते हैं कि कभी किसी महिला को चोट मत पहुंचाना।

Throwback Thursday: जब कमल हासन ने बॉलीवुड छोड़ने की बताई असली वजह, खुलासे ने सबको कर दिया था हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें