फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा को हुई थी मानसिक स्वास्थ्य समस्या, बोलीं- 'मुझे नहीं पता इन भावनाओं...

Fri, 11 Oct 2024 08:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से सभी का दिल जीत चुकी हैं। आज जिस मुकाम पर प्रियंका हैं, वह उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब प्रियंका को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। उस समय उन्होंने ऐसी परिस्थितियों से निपटने के बारे में बात की थी और कुछ महत्वपूर्ण सलाह भी दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मानसिक स्वास्थ्य संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है। आज, 10 अक्टूबर, 2024 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, आइए उस पल को फिर से याद करें जब प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि वह अपनी भावनाओं से निपट नहीं सकती हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने वालों को सहायता करने की सलाह भी दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मशहूर रणवीर शो पॉडकास्ट के एक पुराने एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा था, "मेरे जीवन में एक समय ऐसा दौर आया था, जब मेरे पिता के निधन के बाद मुझे नहीं पता था कि अपनी भावनाओं से कैसे निपटना है।" पिता के गुजर जाने के बाद प्रियंका खुद पर काफी दबाव महसूस करती थीं। उन्होंने कहा कि वह अकेली थीं, जिसका उन पर बहुत बुरा असर हुआ था।
 
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद को यह बताकर इससे उबरने की कोशिश की कि ऐसा महसूस करना ठीक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने कहा था, "मुझे एहसास हुआ कि, खासकर जब आपके पास कुछ ऐसा होता है, जिसे आप मानसिक रूप से महसूस करते हैं कि आप इससे आगे नहीं बढ़ सकते हैं, तो आपको समर्थन ढूंढना होगा। आपको किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना होगा जिस पर आप भरोसा कर सकें।" सबसे अहम बात ऐसी परिस्थिति में अकेले न रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी जासूसी वेब सीरीज सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस अमेरिकी सीरीज में नादिया के रूप में अपनी भूमिका को फिर से नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका अपनी मराठी प्रोडक्शन फिल्म 'पानी' की रिलीज के लिए भी तैयारी कर रही हैं, जो 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।
Amitabh Bachchan Birthday: 'जंजीर' का डायलॉग सुनकर अमिताभ को बताया था सुपरस्टार, राज कपूर की कही बात हुई सच

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें