श्रेयस तलपड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने सोमवार देर रात, एक लंबा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए, ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को जमकर लताड़ भी लगाई। उन्होंने लिखा, मैं जीवित, खुश और स्वस्थ हूं। इस दौरान उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भ्रामक पोस्ट को पढ़ने के बाद उनसे संपर्क किया।