बॉक्स ऑफिस का हाल इन दीन कुछ खास नहीं चल रहा है। इन दिनों लगातार बॉक्स ऑफिस की कमाई धीमी होती हुई दिख रही है। बीते माह रिलीज हुईं कई फिल्में सिनेमाघरों पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। वहीं, कई फिल्मों का तो टिकट विंडो पर एक हफ्ते टिकना भी मुश्किल रहा। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मगर बॉलीवुड फिल्म 'श्रीकांत' से दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं, जिसमें वह फेल होती दिख रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...