'पंचायत 2' अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह वेब सीरीज 20 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब अमेजन प्राइम वीडियो ने इसे तय समय से ठीक दो दिन पहले रिलीज कर दिया है। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'पंचायत 2' आ गई है, जो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।