फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: शो जीतकर घर लौटीं दिव्या अग्रवाल, ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद ने ऐसे किया धमाकेदार स्वागत

Sun, 19 Sep 2021 10:39 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी को उनका पहला विजेता मिल गया है। सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। फिनाले में दिव्या अग्रवाल के साथ साथ निशांत भट्ट, राकेश बापट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल थे। लेकिन सभी को हराकर बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीतने के बाद दिव्या बेहद खुश हैं। इसी के साथ दिव्या ने साबित कर दिया कि वह रियलिटी शो की क्वीन हैं। इससे पहले दिव्या एस ऑफ स्पेस का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। 

दिव्या अग्रवाल के बिग बॉस ओटीटी जीतने के बाद सबसे ज्यादा अगर कोई खुश नजर आ रहा है तो वह हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद। वरुण हाल के दिनों में अपनी गर्लफ्रेड से मिलने बिग बॉस हाउस में भी गए थे। जहां दिव्या उन्हें देखकर भावुक भी हो गई थीं। दिव्या के ट्रॉफी जीतकर घर आने की खुशी में वरुण ने उनके लिए खास इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या के घर पहुंचते ही वरुण और उनके दोस्तों ने उनका धमाकेदार स्वागत किया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए दोनों ने साथ में केक काटा और दोनों साथ में प्यार भरा लम्हा बिताते नजर आए। वरुण ने अपने सेलिब्रेशन का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसे देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। दरअसल, दिव्या और वरुण लंबे समय से एक दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। ऐसे में दोनों लंबे समय से एक दूसरे से नहीं मिले थे। इसलिए वह अपनी लेडीलव के लिए उनके इस दिन को खास बनाना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
जब शुरु वरुण-दिव्या की लव स्टोरी
रियलिटी शो ‘ऐस ऑफ स्पेस’ से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इसी शो में वरुण अपनी लेडीलव दिव्या अग्रवाल को देखते ही उन पर अपना दिल हार बैठे थे। दोनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे  के साथ बिताने लगे थे। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। 

4 of 5
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बस एक सपना और फिर शादी
दरअसल, वरुण-दिव्या सबसे पहले मुंबई में अपना एक खूबसूरत सा घर खरीदना चाहते हैं। घर का सपना पूरा होते ही वह शादी कर लेंगे। क्योंकि इसके दो साल बाद वह अपने परिवार को आगे बढ़ाने का प्लान करेंगे। दिव्या-वरुण अगले साल तक घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके बाद ही दोनों को शादी के बंधन में बंधा देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी विजेता दिव्या अग्रवाल - फोटो : वूट
कब हुई थी बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत
बता दें कि 8 अगस्त को रात 8 बजे बिग बॉस ओटीटी का आगाज हुआ था। शो को करण जौहर ने होस्ट किया था। बिग बॉस ओटीटी में कुल 13 कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। जिसमें राकेश बापट, जीशान खान,प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें