चुड़ैल्स
- फोटो : instagram: sarwatg
चुड़ैल्स
ZEE5 पर अगस्त के महीने में रीलीज हुई पाकिस्तानी वेब सीरीज चुड़ैल्स की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। इस सीरीज ने अपने प्रोग्रेसिव कंटेट के कारण खूब नाम कमाया है। महिलाप्रधान इस सीरीज में सरवत गिलानी, यसरा रिजवी, मेहर बानो और नीमरा बूचा ने काम किया है। चारों महिलाएं मिलकर एक डिटेक्टिव एजेंसी खोलती हैं जो कि अपनी पत्नियों को धोखा देने वाले पतियों का खुलासा करती हैं। इस सीरीज में पुरूष प्रधान समाज के काफी भेद खोले हैं। इसके निर्देशक असीम अब्बासी हैं, तो वहीं इस सीरीज में हिना ख्वाजा, काशिफ हुसैन, ओमार राना, अदनान मलिक, सानिया सईद आदि कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ट्रेलर यहां देखें