टोनी पार्कर- द फाइनल शॉट
- फोटो : अमर उजाला
6 जनवरी
बुधवार को बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'टोनी पार्कर- द फाइनल शॉट' रिलीज होने वाली है। यह सीरीज फ्रांस के बास्केटबॉल के मशहूर खिलाड़ी टोनी पार्कर पर ही आधारित है। इसमें उनके पूरी करियर यात्रा को दिखाया जाएगा। इसके अलावा 'सर्वाइविंग डेथ' शीर्षक वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी इसी दिन रिलीज होगी। यह सीरीज न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेखक लेस्ली कीन की लिखी किताब पर आधारित है। मौत के बाद की जिंदगी, मृत्यु के करीबी अनुभव, पुनर्जन्म, अलौकिक शक्तियों, आदि की बातचीत इस सीरीज में की जाएगी।