फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Top 10 Web Series: ओटीटी पर जबरदस्त हिट रहीं ये 10 वेब सीरीज, आपको कौन सी पसंद आई?

Wed, 15 Dec 2021 11:04 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
10 वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2021 पर नजर डाले तो यह साल ओटीटी के नाम रहा। लगभग हर हफ्ते ओटीटी पर कुछ ऐसा देखने को मिला कि दर्शक कोरोना में भी बोर नहीं हुए।  कोरोना काल में जब से थियेटर बंद हुए हैं तब से तो वेब सीरीज ने ही लोगों का मनोरंजन किया है। लोग वेब सीरीज को देखना भी खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको 10 ऐसी वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं तो इस साल खूब हिट हुईं।
विज्ञापन

2 of 10
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फैमिली मैन 2
प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 2 ने इस साल दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके पहले सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था जिसके बाद दूसरे सीजन का शिद्दत से इंतजार था। इसमें मनोज के अलावा समांथा अक्किनेनी, सीमा बिस्वास, देवदर्शिनी, रविन्द्र विजय ने शानदार काम किया।
विज्ञापन

3 of 10
हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुरारी डेथ्स - फोटो : House of Secrets: The Burari Deaths
हाउस ऑफ सीक्रेट्स: द बुरारी डेथ्स
यह डॉक्यूमेंट्री दिल्ली के एक परिवार के 11 सदस्यों की मौत के आसपास की चौंकाने वाली सच्चाइयों और सिद्धांतो को बयां करती हाउस ऑफ सीक्रेट्स उन परिस्थितियों और भयानक उदाहरणों के बारे में व्यक्त करती है, जिस पर कोई आसानी से यकीन नहीं कर सकता। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।



 

4 of 10
अरण्यक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अरण्यक
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की पहली बेव सीरीज 'अरण्यक' 10 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई बै। अरण्यक' की कहानी एक भयानक जंगल और एक रहस्यमय शहर के बीच घूमती है। विनय वाइकुल ने इसका निर्देशन किया है। घने जंगल में बने इस वेब सीरीज में रवीना एक स्थानीय पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं। अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है तो देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
तांडव का पोस्टर - फोटो : Facebook
तांडव
सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई थी। इस वेब सीरीज पर खूब हंगामा भी हुआ था। इस वेब सीरीज में भवगान राम, नारद और शिव के अपमान का आरोप लगा था। हालांकि, अली अब्बास के निर्देशन में बनी इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद भी किया।
विज्ञापन

6 of 10
मनी हाइस्ट 5 - फोटो : सोशल मीडिया
मनी हाइस्ट पार्ट 5
प्रोफेसर को सिएरा ने पकड़ लिया है और पहली बार भागने का कोई प्लान नहीं है। इसके बावजूद भी वह गैंग लिस्बन को किसी तरह छुड़ा लेती है लेकिन जब उनका अपना कोई खोता है तब शुरू होते हैं असली अंधकार वाले पल। जब ऐसा लग रहा था कि अब कुछ गलत नहीं हो सकता, तभी वहां दुश्मन पहुंच जाता है जोकि सबसे ज्यादा ताकतवर है और फिर उनका सामना आर्मी से होता है। इस मशहूर स्पेनिश सीरीज के पांचवे हिस्से में इतिहास की सबसे बड़ी डकैती का अंत होने वाला है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस साल इस सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।



विज्ञापन

7 of 10
स्पेशल ऑप्स 1.5 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
स्पेशल ऑप्स 1.5
मशहूर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' का दूसरा सीजन भी इस साल रिलीज हो गया। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों और समीक्षकों ने बहुत पसंद किया। स्पेशल ऑप्स सीज़न 1.5: द हिम्मत स्टोरी' की कहानी 2001 में स्थापित की गयी है, जब रॉ एजेंट के रूप में हिम्मत ने करियर शुरू किया था। 

8 of 10
स्क्विड गेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्क्विड गेम
पूरी दुनिया में खलबली मचाने वाली सीरीज ‘स्क्विड गेम’ एक रहस्यमयी खेल के जरिए खतरे के घेरे में फंसे उन लोगों तक जाता है जिन्हें पैसे की सख्त जरूरत होती है। 456 प्रतिभागी एक सीक्रेट लोकेशन पर बंद हो जाते हैं जहां वे 45.6 बिलियन दक्षिण कोरियाई मुद्रा जीतने के लिए गेम खेलते हैं। हर गेम बच्चों का पारंपरिक कोरियाई गेम है, जैसे रेड लाइट, ग्रीन लाइट, लेकिन गेम हारने का मतलब है मौत। कौन यह गेम जीतेगा और इसके पीछे मकसद क्या है? यही इस खेल का असली रोमांच है।



 

9 of 10
गुल्लक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुल्लक
गुल्लक के दो सीजन आ चुके हैं। पहला सीजन 2019 और दूसरा 2021 में रिलीज हुआ। इसमें मुख्य भूमिका में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता,हर्ष मायर हैं। फैमिली ड्रामा पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
विज्ञापन

10 of 10
Aspirants - फोटो : Instagram
एस्पिरेंट्स
यूपीएससी एस्पिरेंट्स की जिंदगी के उतार-चढ़ावों को इस सीरीज में बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। Aspirants का पहला सीजन यूट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें