लूप लपेटा की टीम
- फोटो : instagram/tahirrajbhasin
अपनी पहली फिल्म के ही सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बारे में निर्देशक आकाश भाटिया कहते हैं, ‘मैं खुश हूं कि मेरी पहली फिल्म ‘लूप लपेटा’ को नेटफ्लिक्स के जरिये दुनिया भर के दर्शक मिलने वाले हैं। इस फिल्म को बनाने में जिस उल्लास से हम गुजरे हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। फिल्म ने जो आकार लिया है, उससे मैं बहुत खुश हूं। ये फिल्म कॉमेडी से थ्रिलर, थ्रिलर से रोमांस की श्रेणियों में उछलती कूदती रहती है। दर्शकों के लिए ये किसी तेजरफ्तार झूले से कम नहीं हैं। अतुल कसबेकर और तनुज गर्ग जैसे निर्माताओं के साथ ने इस मिशन में मेरी भरपूर सहायता की है।’