फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रही हैं ये पांच वेब सीरीज, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का होगा जबरदस्त तड़का

Thu, 06 Jan 2022 10:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोरोना काल में मनोरंजन जगत को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। राज्य सरकारें अपने प्रदेश में थिएटर्स बंद किए हुए हैं और इसी वजह से फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं लेकिन इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के मनोरंजन करने का काम कर रहा है। साल 2021 में ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं, जिसमें रोमांस के साथ क्राइम और थ्रिलर का तड़का भी लगाया गया।
 
वहीं, अब साल 2022 में भी दर्शकों के लिए ढेर सारी फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। खास बात ये है कि इस साल ओटीटी की दुनिया में कई बॉलीवुड स्टार्स कदम रखने जा रहे हैं, जिसमें माधुरी दीक्षित, ईशा देओल से लेकर नसीरुद्दीन शाह का नाम शामिल है। ऐसे में साफ है कि ये साल ओटीटी दर्शकों के लिए खास है। आइए आपको उन पांच वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जो आने वाले दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहकला मचाने के लिए तैयार हैं।   
विज्ञापन

2 of 6
ये काली काली आंखें - फोटो : सोशल मीडिया
ये काली काली आंखें
‘ये काली काली आंखें’ से हर किसी को शाहरुख खान का रोमांटिक गाना याद आ जाता है लेकिन अब इसी टाइटल के साथ एक वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। इस वेब सीरीज में रोमांस से ज्यादा थ्रिल परोसा जाएगा। इस सीरीज में ताहिर राज और श्वेता त्रिपाठी नजर आएंगे। ये सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, जिसके टीजर को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
कैंपस डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया
कैंपस डायरीज
‘कैंपस डायरीज’ 7 जनवरी को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो रही है, जिसमें दर्शकों को एक बार फिर बचपन की प्यार भरी गलियों से लेकर कॉलेज की कहानियों को याद करवाया जाएगा। ऐसे में अगर आप कॉलेज और स्कूल के दिनों को याद करना चाहते हैं तो ये वेब सीरीज सबसे अच्छा तरीका है।

4 of 6
रुद्र - फोटो : सोशल मीडिया
रूद्र
‘रुद्र’ में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस ईशा देओल नजर आने वाली हैं। ये एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसका इंतजार फैंस कर रहे हैं। ये वेब सीरीज डिज्नी हॉटस्टार पर आने वाली ब्रिटिश सीरीज Luther की रीमेक है।
विज्ञापन

5 of 6
फाइंडिंग अनामिका - फोटो : सोशल मीडिया
फाइंडिंग अनामिका
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह वेब सीरीज ‘फाइंडिंन अनामिका’ में नजर आएंगी। इसमें एक ऐसी एक्ट्रेस की कहानी दिखाई जाएगी जो अचानक गायब हो जाती है। करण जौहर की इस वेब सीरीज में माधुरी और संजय कपूर फिर एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कौन बनेगी शिखरवटी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगी शिखरवटी
‘कौन बनेगी शिखरवटी’ एक कॉमेडी वेब सीरीज होगी, जो सात जनवरी को जी 5 पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, लारा दत्ता, सोहा अली खान, कृतिका कामरा और रघुबीर यादव ‘शिखरवटी’ की खोज करते नजर आएंगे और इसी में नए नए ड्रामे दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें