ओटीटी प्लेटफॉर्म के इस दौर में वेब सीरीज और कंटेंट बेस्ट फिल्मों का खुमार सबके सिर चढ़ कर बोल रहा है। बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोग वेब सीरीज को बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। वेब सीरीज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक पिछले दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज के सीकव्ल्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को हर वीएकंड इनको देखने में अलग ही आनंद आता है क्योंकि पूरे हफ्ते भाग-दौड़ कर अपनी ठकान उतारने का इनसे अच्छा तरीका आज के समय में कोई भी मौजूद नहीं है। ऐसे में हम इस रिपोर्ट में आपके लिए रोमांटिक, सस्पेंस थ्रिलर और कॉमेडी जैसे अलग-अलग जॉनर की बेहतरीन सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें देख आप अपना मनोरंजन बखूबी कर सकते हैं।