फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan Ep-12 Promo Out: शाहरुख खान की खराब आदत से लेकर सुहाना की डेटिंग तक, गौरी ने किए कई खुलासे

Mon, 19 Sep 2022 01:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
कॉफी विद करण के 12वें एपिसोड का प्रोमो आ गया है। 17 साल बाद, शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान, करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस एपिसोड में संजय कपूर और चंकी पांडे की वाइफ महीप कपूर और भावना पांडे भी दिखाई देंगी। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए एपिसोड का प्रोमो साझा कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
प्राेमो में फिल्म निर्माता गौरी खान से रैपिड-फायर राउंड में करण जौहर पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि "अगर आपकी और शाहरुख खान की लव स्टोरी पर फिल्म बनाई जाती तो उनका नाम क्या होता?" सवाल का जवाब देते हुए गौरी खान कहती हैं, "मुझे लगता है कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझे यह फिल्म बहुत पसंद है"।
विज्ञापन

3 of 5
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
चैट के दौरान, गौरी ने उस डेटिंग एडवाइस का भी खुलासा किया जो वह अपनी बेटी सुहाना खान को देना चाहती हैं। प्रोमो में गौरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अपनी बेटी को "एक ही समय में दो लड़कों को कभी डेट न करने" की सहाल देती हैं। जिसके बाद करण जौहर, महीप कपूर और भावना पांडे ठहाके लगाने लग जाते हैं।

4 of 5
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, करण जौहर ने गौरी से बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में बात करते उनकी एक ऐसी आदत का खुलासा करने को कहा जो कभी-कभी उन्हें परेशान करती है। इस पर गौरी ने कहा, "जब भी घर में पार्टी होती है शाहरुख हर किसी को कार तक छोड़ने जाते हैं। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि वह पार्टी के दौरान घर के अंदर कम घर के बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। जिसकी वजह से मुझे ऐसा लगता है कि हम बाहर सड़क पर पार्टी कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉफी विद करण - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं शो के दौरान करण ने संजय कपूर की पत्नी महीप से पूछा, "अगर आपको एक फिल्म में साइन किया जाए, तो आप किस अभिनेता के साथ काम करना चाहेंगी?", इसके जवाब में महीप कहती हैं, "मुझे लगता है कि मैं ऋतिक रोशन के साथ बहुत अच्छी लगूंगी"। अभिनेत्री का यह जवाब सुन करण हैरान रह गए। उन्होंने कहा, "ऐसा कौन कहता है, सचमुच? ऐसा कहने की हिम्मत कैसे हुई"।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें