'पेज 3', 'रागिनी एमएमएस 2', 'द एंग्री गॉडेस' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संध्या मृदुल इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। काफी समय से लाइम लाइट से दूर चल रही यह अभिनेत्री अब 'जी 5' की वेब सीरीज से वापसी कर रही हैं। मुगलिया कहानी को ओटीटी के पर्दे पर लाती 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में शहंशाह अकबर के दिल पर राज करने वाली रानी जोधा के किरदार को निभा रही हैं। शुरुआत से बोल्ड रहीं संध्या मृदुल ने इस वेब सीरीज में भी एक रोमांटिक सीन दिया है। इस सीन की खास बात यह है कि संध्या ने इसे अपने से 30 साल बड़े नसीरुद्दीन शाह के साथ किया है। हाल ही में संध्या ने इसके और अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है। चलिए जानते हैं आखिर कैसा रहा अभिनेत्री का एक्सपीरिएंस...