फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: मनोज बाजपेयी-धर्मेंद्र देंगे मनोरंजन का डबल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में-वेब सीरीज

Mon, 27 Feb 2023 10:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुलमोहर, ताज - फोटो : Social media
इन दिनों दर्शकों का आकर्षण सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रहता है, क्योंकि उन्हें घर बैठे ही ओटीटी पर शानदार फिल्में और कई वेब सीरीज देखने को मिल जाती हैं। मनोरंजन के लिए उन्हें घर से बाहर निकलकर सिनेमाघरों तक जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्टार वार्स: द मंडलोरियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टार वॉर्स द मंडलोरियन 3
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की चर्चित वेब सीरीज 'स्टार वॉर्स द मंडलोरियन' का नया सीजन एक मार्च को हिंदी और इंग्लिश में ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। पहले और दूसरे सफल सीजन के बाद वेब सीरीज का तीसरा सीजन दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तीसरे सीजन में पिछले दो भाग में दिखाई गई कहानी को जारी रखा जाएगा।

Ranbir Kapoor: सौरव गांगुली के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए रणबीर कपूर, बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे अभिनेता!
विज्ञापन

3 of 5
गुलमोहर - फोटो : इंस्टाग्राम
गुलमोहर
मनोज बाजपेयी की नई वेब सीरीज 'गुलमोहर' दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 मार्च से देखने को मिलेगी। इसमें परिवार के बीच प्यार और तकरार की कहानी देखने को मिलेगी। इसे राहुल चित्तेला ने निर्देशित किया है। इसमें मनोज के साथ साथ शर्मिला टैगोर, सिमरन, सूरज शर्मा और अमोल पालेकर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

Gauahar Khan: रमजान से पहले प्रेग्नेंट गौहर खान ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर लिखी दिल की बात

4 of 5
ताज - फोटो : Social media
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की ओरिजनल वेब सीरीज 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' भी इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसमें नसीरुद्दीन शाह, धर्मेंद्र और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। इस वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह अकबर की भूमिका में हैं, अदिति राव हैदरी अनारकली की भूमिका में हैं। वहीं आशिम गुलाटी सलीम के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज 3 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी।

Sunny Leone: सनी लियोनी का लिंक्डइन अकाउंट ब्लॉक, अभिनेत्री का यह वीडियो देख सपोर्ट में उतरे फैंस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेजी जोन्स एंड द सिक्स - फोटो : Social media
डेजी जोन्स एंड द सिक्स
बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'डेजी जोन्स एंड द सिक्स' भी इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 10 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज का प्रीमियर तीन मार्च को होगा, जिसमें हर शुक्रवार को 24 मार्च तक नए एपिसोड जारी किए जाएंगे। यह सीरीज दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को 29 साल पूरे, एक्टर ने खास तस्वीर साझा कर लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें