फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: क्राइम और एक्शन से भरपूर होगा यह हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

Mon, 09 Jan 2023 10:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास सर्वश्रेष्ठ साधन ओटीटी मौजूद है, जिस पर वह अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। इस हफ्ते कुछ ड्रामा शो, फिल्में और शानदार वेब सीरीज दर्शकों को देखने को मिलेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो जनवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन

2 of 11
सेक्सीफाई सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्सीफाई सीजन 2
'सेक्सीफाई सीजन 2' नेटफ्लिक्स पोलिश एडल्ट कॉमेडी सीरीज है, जो इस जनवरी में अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। सेक्सीफाई कंप्यूटर विज्ञान की छात्रा नतालिया के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने दोस्तों पुलिना और मोनिला की मदद से एक एल्गोरिदम विकसित करना चाहती हैं, जो महिलाओं को कुछ यौन लाभों में मदद कर सकता है। फैंस 11 जनवरी, 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को देख सकते हैं।

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें फिल्मी हस्तियों को कब-कब मिलेंगी छुट्टियां
 
विज्ञापन

3 of 11
द मकानाई कुकिंग फॉर द माइको हाउस - फोटो : सोशल मीडिया
द मकानाई कुकिंग फॉर द माइको हाउस
'मकानाई-कुकिंग फॉर द माईको हाउस' हिरोकाजू कोरे-एडा द्वारा बनाई गई आने वाली जापानी सीरीज है, जो 12 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में नौ एपीसोड हैं।

Ekta Kapoor: कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं एकता कपूर, यूजर्स बोले- पता दो सुशांत के नाम पर कपड़े दान कर देंगे

4 of 11
विकिंग्स वल्लाह सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विकिंग्स वल्लाह सीजन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिस्टोरिकल ड्रामा को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते उनके लिए वेब सीरीज 'विकिंग्स वल्लाह सीजन 2' रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में बहादुरी की जबरदस्त दास्तान देखने को मिलने वाली है। दर्शक इस बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 जनवरी से देख सकते हैं।

Bollywood: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी, फिर इंडस्ट्री से रातों-रात हो गईं गुमनाम
विज्ञापन

5 of 11
ब्रेक प्वाइंट - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रेक प्वाइंट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स 13 जनवरी, 2023 को 'ब्रेक प्वाइंट' टेनिस डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर रहा है। इस खेल पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्माण 'फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव' सीरीज के निर्माताओं द्वारा किया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री कई अंडरडॉग टेनिस सितारों पर आधारित है। इसमें खिलाड़ियों के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।

Tunisha Sharma: तुनिशा की हत्या करने के आरोपों पर बिफरीं विनीता, कहा- क्या बेटी को डांटने का...
विज्ञापन

6 of 11
स्काई रोजो सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
स्काई रोजो सीजन 3
जो दर्शक क्राइम एक्शन वाली वेब सीरीज के दीवाने हैं, उनके लिए भी जनवरी के दूसरे हफ्ते में एक खास वेब सीरीज आने वाली है। क्राइम और एक्शन से भरपूर वेब सीरीज 'स्काई रोजो' का पहला सीजन दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा। अब इसका तीसरा सीजन दर्शकों का दिल लूटने के लिए तैयार है। 'स्काई रोजो' का तीसरा सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 जनवरी को रिलीज होगा।

Arjun Kapoor: 'कुत्ते' का प्रमोशन करने पहुंचे अर्जुन तो फैंस चिल्लाने लगे मलाइका का नाम, एक्टर ने दिया यह जवाब
 
विज्ञापन

7 of 11
ट्रायल बाई फायर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रायल बाई फायर
'ट्रायल बाई फायर' भी इस हफ्ते ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने आ रही है। इस ड्रामे के जरिए बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल उपहार सिनेमा में लगी आग की स्टोरी को दिखाने के लिए तैयार हैं। अभय देओल की 'ट्रायल बाई फायर' को 13 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Nusrat Jahan: प्यार, शादी, धोखा और विवाद...करियर से लेकर निजी जिंदगी तक कुछ ऐसा रहा है नुसरत जहां का सफर

8 of 11
हंटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हंटर्स सीजन 2
'हंटर्स सीजन 2' में एडोल्फ हिटलर को खोजने और मारने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन पर टीम जाएगी, जो कथित तौर पर दक्षिण अमेरिका में कहीं छिपा हुआ है और गुप्त रूप से अपनी पत्नी ईवा ब्रौन उर्फ कर्नल के साथ साजिश रच रहा है। 'हंटर्स सीजन 2' शुक्रवार, 13 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Box Office Report: नहीं थम रही 'अवतार 2' की रफ्तार, धीमी हो रही 'दृश्यम 2' की कमाई और 'सर्कस' का ऐसा रहा हाल
 

9 of 11
कोअला मैन - फोटो : सोशल मीडिया
कोअला मैन और चैसिंग वेव्स
एनिमेटेड सीरीज 'कोअला मैन' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। वहीं, 'चैसिंग वेव्स' डॉक्यूमेंट्री सीरीज भी 11 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Bollywood Low Budget Movies: इन फिल्मों ने कम बजट में किया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड्स

10 of 11
एंड्रयू सैंटिनो: चीजबर्गर - फोटो : सोशल मीडिया
द हैचेट वाइल्डिंग हिचहाइकर
'द हैचेट वाइल्डिंग हिचहाइकर' एक क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जो दर्शकों को 10 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। वहीं, 'वेव्स' 11 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'डॉग गॉन' दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 जनवरी को देखने को मिलेगी। 'एंड्रयू सैंटिनो: चीजबर्गर' नेटफ्लिक्स की ओरिजनल कॉमेडी स्टैंड-अप सीरीज है, जिसमें एंड्रयू सैंटिनो मुख्य भूमिका भी हैं। यह 10 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

Rohit Shetty: सर्जरी के बाद सेट पर वापस लौटे रोहित ने फैंस का जताया आभार, सिद्धार्थ बोले- आप इंस्पिरेशन हैं
विज्ञापन

11 of 11
लेम्बोर्गिनी- द मैन बिहाइंड द लीजेंड - फोटो : सोशल मीडिया
लेम्बोर्गिनी- द मैन बिहाइंड द लीजेंड
'लेम्बोर्गिनी- द मैन बिहाइंड द लीजेंड' भी 13 जनवरी 2023 को ओटीटी प्लेटफार्म लायंसगेटप्ले पर रिलीज होगी। हर सफलता के पास बताने के लिए एक कहानी होती है। सबसे महत्वाकांक्षी कार की सफलता के पीछे क्या कारण थे? यह जानने के लिए लेम्बोर्गिनी देखनी होगी।

Yash: बस ड्राइवर के बेटे हैं करोड़ों कमाने वाले 'रॉकिंग स्टार', जानें नवीन कुमार गौड़ा कैसे बने यश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें