फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: अनिल कपूर एक्शन तो रणवीर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का, इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज

Mon, 13 Feb 2023 08:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सर्कस, द नाइट मैनेजर - फोटो : Social media
आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास ओटीटी मौजूद है, जिस पर वे अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। इस सप्ताह कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी। चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 7
द नाइट मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया
द नाइट मैनेजर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर स्टारर एक्शन ड्रामा वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ इस हफ्ते दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिलेगी। यह वेब सीरीज 17 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और रवि बहल भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Rakhi Sawant: आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल प्रेग्नेंट...राखी सावंत ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

3 of 7
सर्कस - फोटो : सोशल मीडिया
सर्कस

रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' भी इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करने लिए पूरी तरह तैयार है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सर्कस' दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 17 फरवरी से देखने को मिलेगी। फिल्म 'सर्कस' को पिछले साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। हालांकि, फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ-कियारा ने मुंबई में दिया ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सामने आईं कपल की खूबसूरत तस्वीरें

4 of 7
माइनस वन - फोटो : Social media
माइनस वन

माइनस वन रोमांटिक वेब सीरीज है, जो अपने नए चैप्टर के साथ तैयार है। यह शुभम योगी द्वारा निर्देशित और सिद्धांत माथुर द्वारा लिखित है। माइनस वन न्यू चैप्टर वरुण और रिया के बीच गहरा रिश्ता है, जो जिंदगी के अलग-अलग दौर से गुजरता है। दर्शकों को यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर 14 फरवरी से देखने को मिलेगी।

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब कियारा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाया शादी का यह रोमांटिक फोटो
विज्ञापन

5 of 7
कार्निवल रो - फोटो : सोशल मीडिया
कार्निवल रो

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑरलैंडो ब्लूम और कारा डेलेविंगने अभिनीत फैंटेसी ड्रामा 'कार्निवल रो' का दूसरा सीजन शुरू होगा। इसका ताल्लुक विक्टोरियन फैंटेसी दुनिया से है, जो मानव सभ्यताओं द्वारा जीते गए दूरदराज के स्थानों से महान अप्रवासियों द्वारा बसाई गई है। यह ड्रामा सीरीज 17 फरवरी को रिलीज होगी।

Archana Gautam: 'मिस इंडिया बिकिनी' जीत चुकी हैं अर्चना गौतम, अब टूट गया 'बिग बॉस 16' जीतने का सपना
विज्ञापन

6 of 7
बगदाद सेंट्रल - फोटो : Social media
बगदाद सेंट्रल

'बगदाद सेंट्रल' ब्रिटिश क्राइम थ्रिलर टीवी सीरीज है, जो इराक में सेट है। इसे 2020 में पहली बार प्रसारित किया गया था। इलियट कोला के उपन्यास पर आधारित यह सीरीज अब नए पार्ट के साथ हाजिर है। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर 17 फरवरी को रिलीज होगी।

Shiv Thakare: कई सेलेब्स को अपने खेल के दम पर छोड़ा पीछे, जानें कौन हैं बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट शिव ठाकरे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लॉस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
लॉस्ट
यामी गौतम अपनी तीसरी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार हैं। यामी गौतम की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'लॉस्ट' इस हफ्ते दर्शकों को ओटीटी पर देखने को मिलेगी। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाइव पर 16 फरवरी को रिलीज होगी।
Pathaan: 'साजिश' से 500 करोड़ी बना 'पठान'? पैन इंडिया समीकरण जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें