मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लैंगिक समानता को लेकर आवाज उठाने के लिए यूनिसेफ ने मानुषी को भी अपने साथ जोड़ा है। लड़कियों के लिए समान अधिकारों को लेकर बात करने वाली मानुषी कहती हैं, "यह एक बड़ा विरोधाभास है कि जहां एक तरफ हमारे देश में महिलाएं राजनीति, बिजनेस, कला, खेल, शिक्षा और विज्ञान आदि हर क्षेत्र में उच्चतम स्तर लीड कर रही हैं, फिर भी लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या आम बात है। कोविड-19 महामारी ने इनमें से कई लैंगिक पूर्वाग्रहों की गति को और तेज कर दिया है। मैं चाहती हूं कि हर एक लड़की को समान अवसर मिले। अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी सामर्थ्य का भरपूर इस्तेमाल कर सकने के साथ ही वह भेदभाव और सामाजिक पूर्वाग्रह से रहित जिंदगी जी सके।"