मई का महीना खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत सी फिल्में और सीरीज आईं, जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, अब नया महीना शुरू होने जा रहा है और लोगों को भी नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म एक ऐसा माध्यम है, जिस पर हर किसी की पसंद के अनुसार हर भाषा में कंटेंट उपलब्ध है। हर महीने दर्शकों के लिए ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। ऐसे में लोग घर बैठे ही परिवार के साथ अपनी पसंदीदा फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। जून में भी आपको ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन मिलेगा। आइए देखते हैं जून में कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 9
आश्रम 3
- फोटो : Instagram
आश्रम सीजन 3
प्लेटफॉर्म- एमएक्स प्लेयर रिलीज डेट- 3 जून
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया है। इनके अलावा चंदन रॉय, सान्याल, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी आस्था और राजनीति से जुड़े बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज के पहले दो सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे।
विज्ञापन
3 of 9
आशिकाना
- फोटो : सोशल मीडिया
आशिकाना प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज डेट- 6 जून
'आशिकाना' की कहानी एक पुलिस इंस्पेक्टर की है, जो एक सीरियल किलर की तलाश में है। इस बीच उसका सामना एक महिला से होता है, जिसका अतीत दिल दहला देने वाला होता है। एक तरफ मर्डर हो रहे हैं, तो दूसरी ओर ये दोनों करीब आने लगते हैं। इसमें जैन आबाद खान और खुशी दुबे मुख्य भूमिका में हैं।
4 of 9
मिस मार्वल और फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस मार्वल
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार रिलीज डेट- 8 जून
एमसीयू की इस फिल्म में इमान वेल्लानी मिस मार्वल का किरदार निभाएंगी। फिल्म में मिस मार्वल उर्फ कमला खान एक गेमर हैं, जिसका सपना कैप्टन मार्वल जैसा बनना है। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। ये फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 9
अर्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्ध
प्लेटफॉर्म- जी5 रिलीज डेट- 10 जून
'अर्ध' एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो फिल्मों और सीरियल में एक्टिंग करने के लिए मुंबई चला आता है। शिव (राजपाल यादव) को मुंबई में गुजर-बसर करने में परेशानी होती है, तो वह अपनी पत्नी (रुबीना दिलैक) के साथ ट्रांसजेंडर होने का दिखावा करने लगता है। पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजपाल यादव और रुबीना दिलैक के अलावा हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
6 of 9
द ब्रोकन न्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
द ब्रोकन न्यूज
प्लेटफॉर्म- जी5 रिलीज डेट- 10 जून
यह सीरीज दो प्रतिद्वंदी न्यूज चैनलों की कहानी है, जो पत्रकारिता की दुनिया के सच, झठ और संघर्ष को दिखाते हैं। इस सीरीज से सोनाली बेंद्र ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। वहीं, उनके साथ सीरीज में जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
7 of 9
अदिति पोहनकर
- फोटो : सोशल मीडिया
शी सीजन 2
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट- 17 जून
इस सीरीज मे अदिति पोहनकर मुख्य भूमिका में हैं। अदिति सीरीज में एक महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल का किरदार निभा रही हैं, जो ड्रग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए अंडर कवर रहती हैं। निर्देशन आरिफ अली और अविनाश दास के निर्देशन में बनी इस सीरीज को इम्तियाज अली ने प्रोड्यूस किया है।
8 of 9
रनवे 34
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रनवे 34
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम रिलीज डेट- 24 जून
रनवे 34 की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अजय देवगन ने कैप्टन विक्रांत खन्ना का किरदार निभाया है, दो एक कुशल पायलट है। कैप्टन विक्रांत की फ्लाइट एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य से उड़ान भरने के बाद एक रहस्यमयी रास्ता अपनाती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और बोमन ईरानी में मुख्य भूमिका में हैं। अजय देवगन द्वारा निर्देशित यह फिल्म रेंटल प्लान के तहत अमेजन पर उपलब्ध होगी। इसे आप 199 रुपये में देखने के लिए रेंट पर ले सकते हैं। फिल्म को एक बार देखना शुरू करने के बाद इसे 48 घंटे में पूरा देखना होगा। ट्रांजेक्शन के बाद इसे 30 दिन के भीतर कभी भी देखा जा सकता है।
कैट
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स रिलीज डेट- जून
कैट से रणदीप हुड्डा ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जो गैंगस्टर्स, पुलिस, ड्रग कारोबारियों और सियासत के बीच फंसा हुआ है। इस सीरीज से रणदीप हुड्डा का लुक भी सामने आ गया है। सीरीज जून में नेटफ्लिक्स स्ट्रीम करेगी, लेकिन अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है।