फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Fever: वैलेंटाइंस डे पर इस वीकएंड प्रेम कहानियों का मेला, देखिए आपके लिए क्या है खास

Fri, 12 Feb 2021 08:40 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
बावरी छोरी, लाइव टेलीकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनोरंजन के लिए हफ्ता इस बार कुछ लंबा हो जाएगा क्योंकि ओटीटी पर इस हफ्ते सिर्फ शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि रविवार को भी कुछ दिलचस्प दिखने वाली कहानियां रिलीज हो रही हैं। इस रविवार को खास बात यह है कि वैलेंटाइंस डे होगा और प्रेम दिवस पर कोई नई प्रेम कहानी देखने या सुनने न मिले, ऐसा होना बहुत मुश्किल है। डिजिटल दुनिया इस बात का खास ख्याल रख रही है इसलिए इस वीकेंड ओटीटी पर कई प्रेम कहानियां रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स
रोमांस का बड़ा धमाका शुक्रवार को होने जा रहा है क्योंकि इस दिन प्राइम वीडियो रिलीज कर रहा है अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स'। अंग्रेजी भाषा की इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कैथरीन न्यूटन और कायल एलन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक प्रेमी जोड़े की है जो अपने मिलन के बाद की हर एक छोटी चीज का एक नक्शा बना लेते हैं। हालांकि, बाद में खुद उन्हें ही यह चीज अजीब लगने लगती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
टू ऑल द ब्वॉयज - ऑलवेज एंड फॉरएवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टू ऑल द ब्वॉयज - ऑलवेज एंड फॉरएवर
इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने भी अपनी चर्चित फिल्म सीरीज 'टू ऑल द ब्वॉयज' के तीसरे भाग 'टू ऑल द ब्वॉयज- ऑलवेज एंड फॉरएवर' को रिलीज करने का फैसला किया है। नोआ सैंटिनेयो और लाना कोंडोर की इस फिल्म सीरीज के पिछले दो भाग दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं इसलिए उनकी तीसरी कहानी इस वैलेंटाइन वीक में रिलीज की जा रही है। फिल्म की मुख्य किरदार लारा जीन इस फिल्म में अपना हाई स्कूल खत्म करेगी और अपना वयस्क जीवन शुरू करेगी। इस दौरान कुछ चीजें भी बदलेंगी जिनमें लारा सोचती है कि आखिर ग्रेजुएशन के बाद परिवार, दोस्तों और उसके प्रेमी पीटर के साथ उसकी जिंदगी कैसी हो जाएगी?

4 of 7
नमस्ते वहाला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नमस्ते वहाला
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार के लिए एक और प्रेम कहानी नमस्ते वहाला रिलीज करने की ठान रखी है। यह एक ओरिजिनल फिल्म है जिसमें भारतीय अभिनेता रुसलान मुमताज और नाइजीरियन अभिनेत्री इनी डीमा ओकोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी राज और डीडी की है जिन्हें पहली ही नजर में एक दूसरे से प्रेम हो जाता है। एक दूसरे से तो ये इजहार कर लेते हैं और साथ जिंदगी बिताने का भी फैसला हो जाता है लेकिन इन दोनों को अपने परिवारजनों को मनाने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 7
जीकोज जर्नी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीकोज जर्नी
समय चाहे जैसा भी हो लेकिन नेटफ्लिक्स अक्सर बच्चों का ख्याल तो रखता ही है। इस हफ्ते भी शुक्रवार को वह एक एनिमेशन पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'जीकोज जर्नी' को अपने प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाने वाला है। यह कहानी है एक लड़की, उसके दोस्तों और उसके पालतू कुत्ते जीको की जो अपने ही यहां खड़े एक पर्वत को कुछ लालची लोगों से बचाने का काम करते हैं। इस बचाव कार्य में इन सभी को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
लाइव टेलीकास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाइव टेलीकास्ट
डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी इस दिन तमिल भाषा की एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'लाइव टेलीकास्ट' को प्रदर्शित करने जा रहा है। इस वेब सीरीज के साथ बड़ी बात यह होगी कि इससे मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल डिजिटल दुनिया में कदम रखेंगी। काजल यहां एक टीवी शो निर्देशक जेनिफर मैथ्यू के किरदार में नजर आएंगी जो टीआरपी के लिए कुछ भी कर सकती है। इसी बीच वह एक डरावने घर में शूटिंग के लिए जाती है और वहीं पर कुछ अजीब हादसे होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बावरी छोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बावरी छोरी
वैसे हर बार हफ्ता शुक्रवार को ही खत्म हो जाता था लेकिन इस बार वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को भी ओटीटी पर कुछ लोकप्रिय प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं। उनमें से एक है इरॉस नाउ पर रिलीज होने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बावरी छोरी'। इस फिल्म में आहना कुमरा मुख्य भूमिका में होंगी। वह एक पत्नी के किरदार में नजर आएंगी जो अपने खोए हुए पति को ढूंढने की कोशिश करती है। हालांकि, उसे अपना पति इसलिए नहीं चाहिए क्योंकि वह उसे छोड़कर चला गया। बल्कि, वह उसे जी भरके पीटना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें