रविवार से वैलेंटाइंस वीक शुरू हो गया है। वैलेंटाइंस डे तक ये सात दिन प्रेम से भरे होंगे इसलिए इस हफ्ते को ध्यान में रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी तैयारी प्रेम भरी ही की है। इस हफ्ते ओटीटी पर प्यार और उसके बीच होने वाली तकरार की भरमार रहेगी। अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीजें आपके मनोरंजन के लिए बिल्कुल तैयार हैं। काल कोरोना का चल रहा है इसलिए बाहर थोड़ी सख्ती हो सकती है। लेकिन, अपने घरों में रहकर क्राइम ड्रामा कॉमेडी समेत इन प्रेम कहानियों का आनंद लिया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 11
सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
9 फरवरी
हफ्ते के मनोरंजन की शुरुआत होने जा रही है डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' से। जैसा कि शीर्षक से पता चलता है इस डॉक्यूमेंट्री में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पास सिनौली में की गई देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण खोज को दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है मशहूर फिल्मकार नीरज पांडे ने और इसके सूत्रधार हैं दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी।
विज्ञापन
3 of 11
न्यूज ऑफ द वर्ल्ड
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
10 फरवरी
बुधवार का दिन नेटफ्लिक्स के ही नाम रहेगा। इस प्लेटफॉर्म पर हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स की एक ड्रामा फिल्म 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' प्रीमियर होगी जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक कॉमेडी क्राइम एक्शन ओरिजिनल फिल्म 'द मिसएडवेंचर्स ऑफ हेडी एंड कोकमैन' भी रिलीज होगी जो मूल रूप से फ्रांसीसी भाषा में है। इसी के साथ नेटफ्लिक्स एक ओरिजिनल क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'क्राइम सीन- द वैनिशिंग एट द सेसिल होटल' का भी प्रीमियर करेगा।
4 of 11
कैपिटानी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
11 फरवरी
बृहस्पतिवार को भी नेटफ्लिक्स का ही बोलबाला है। इस प्लेटफॉर्म पर एक क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज 'कैपिटानी' रिलीज होगी जो पहले से ही वर्ष 2019 में टीवी पर प्रसारित हो चुकी है। यह टीवी सीरीज एक पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो लक्जमबर्ग गांव में एक 15 साल की लड़की की मौत की छानबीन करता है। यह ऐसा गांव है जहां हर एक व्यक्ति बातों को राज रखने की कोशिश करता है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स स्वीडिश भाषा में एक ओरिजिनल थ्रिलर फिल्म 'रेड डॉट' भी रिलीज करेगा।
विज्ञापन
5 of 11
लैला मजनू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
11 फरवरी
सप्ताह प्रेमियों का है इसलिए नेटफ्लिक्स ने इंडोनेशियन भाषा की एक ओरिजिनल फिल्म 'लैला मजनू' भी रिलीज करने का फैसला किया है। यह एक इंडोनेशिया स्कॉलर लैला की कहानी है जो अजरबैजान में एक लड़के समीर से प्रेम करने लगती है। हालांकि, इन दोनों के प्रेम के बीच दीवार खड़ी है अरेंज मैरिज की। इसी दिन एक और प्रेम कहानी 'स्क्वायर्ड लव' के रूप में इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनेगी। मूल रूप से पोलिश भाषा में बनी यह फिल्म एक दिल फेक आशिक की कहानी है जो दो रूपों वाली एक ही महिला से प्रेम करने लगता है और दोनों में अपना विकल्प खोजता है।
विज्ञापन
6 of 11
द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12 फरवरी
रोमांस का और भी ज्यादा बड़ा धमाका शुक्रवार को होने जा रहा है। इस दिन प्राइम वीडियो रिलीज कर रहा है अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स'। अंग्रेजी भाषा की इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कैथरीन न्यूटन और कायल एलन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक प्रेमी जोड़े की है जो अपने मिलन के बाद की हर एक छोटी चीज का एक नक्शा बना लेते हैं। हालांकि, बाद में खुद उन्हें ही यह चीज अजीब लगने लगती है।
विज्ञापन
7 of 11
टू ऑल द बॉयज- ऑलवेज एंड फॉरएवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12 फरवरी
इस दिन नेटफ्लिक्स ने भी अपनी चर्चित फिल्म सीरीज 'टू ऑल द बॉयज' के तीसरे भाग 'टू ऑल द बॉयज- ऑलवेज एंड फॉरएवर' को रिलीज करने का फैसला किया है। नोआ सैंटिनेयो और लाना कोंडोर की इस फिल्म सीरीज के पिछले दो भाग दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं इसलिए उनकी तीसरी कहानी इस वेलेंटाइन वीक में रिलीज की जा रही है। फिल्म की मुख्य किरदार लारा जीन इस फिल्म में अपना हाई स्कूल खत्म करेगी और अपना वयस्क जीवन शुरू करेगी।
8 of 11
लाइव टेलीकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
12 फरवरी
डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी इस दिन तमिल भाषा की एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'लाइव टेलीकास्ट' को प्रदर्शित करने जा रहा है। इस वेब सीरीज के साथ बड़ी बात यह होगी कि इससे मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल डिजिटल दुनिया में कदम रखेंगी। काजल यहां एक टीवी शो निर्देशक जेनिफर मैथ्यू के किरदार में नजर आएंगी जो टीआरपी के लिए कुछ भी कर सकती है। इसी बीच वह एक डरावने घर में शूटिंग के लिए जाती है और वहीं पर कुछ अजीब हादसे होने लगते हैं।
9 of 11
बावरी छोरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 फरवरी
वैसे हर बार हफ्ता शुक्रवार को ही खत्म हो जाता था लेकिन इस बार वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी को भी ओटीटी पर कुछ लोकप्रिय प्रोजेक्ट रिलीज होने वाले हैं। उनमें से एक है इरॉस नाउ पर रिलीज होने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बावरी छोरी'। इस फिल्म में आहना कुमरा मुख्य भूमिका में होंगी। वह एक पत्नी के किरदार में नजर आएंगी जो अपने खोए हुए पति को ढूंढने की कोशिश करती है। हालांकि, उसे अपना पति इसलिए नहीं चाहिए क्योंकि वह उसे छोड़कर चला गया। बल्कि, वह उसे जी भरके पीटना चाहती है। यह फिल्म वैसे जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से यह अब इस रविवार
को रिलीज होगी।
10 of 11
क्रैश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 फरवरी
देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और ऑल्ट बालाजी के गठजोड़ से बनी एक वेब सीरीज 'क्रैश' भी इस रविवार को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में रोहन मेहरा, अनुष्का सेन, अदिति शर्मा, कुंज आनंद और जैन इमाम मुख्य भूमिका में होंगे। इसकी कहानी चार भाई-बहनों पर आधारित है। एक दुर्घटना की वजह से ये चारों सालों पहले अलग हो गए थे और बाद में ये सभी एक दूसरे को ढूंढने निकलते हैं। फिर इस यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जल्द आ रहा है…
अगले हफ्ते भी बहुत से प्रोजेक्ट्स लाइन में लगे हुए हैं। कई महीनों पहले रिलीज हो चुकी एक मिनी वेब सीरीज 'देव डीडी' का दूसरा सीजन भी जल्द रिलीज होगा। और इसके अलावा 'गर्ल्स हॉस्टल 2.0' भी इस बार कुछ नया लेकर आने वाला है। अगले हफ्ते तो सिनेमाघरों में भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ट्यूसडेज एंड फ्राइडेज रिलीज होने वाली है। परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का अलग ही आकर्षण है।