प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 2 दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। हाल ही में अमर उजाला पर किए गए पोल में भी फैमिली मैन के दूसरे सीजन को लोगों ने ज्यादा पसंद किया है। इस सीरीज में पहले सीजन की तरह कुछ किरदार ज्यों के त्यों हैं तो वहीं कुछ नए लोगों की एंट्री हुई है। जिनमें समांथा अक्किनेनी, सीमा बिस्वास, देवदर्शिनी, रविन्द्र विजय शामिल हैं।
बच्चों का किरदार है बेहद खास
एनआईए अफसर श्रीकांत तिवारी के दो बच्चे हैं, अथर्व और धृति। श्रीकांत अपने बच्चों से बहुत प्यार करता है और अपने परिवार के लिए एनआईए की नौकरी छोड़ आईटी कंपनी में जॉब करता है लेकिन उसका दिल टास्क की नौकरी में ज्यादा लगता है और एक दिन बॉस के लैक्चर से तंग आकर वो नौकरी छोड़ देता है और वापस टास्क ज्वॉइन कर लेता है। इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी के बच्चों की भूमिका में हैं अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा।