फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gullak 4: अतुल कुलकर्णी ने यादों की गुल्लक से निकाला अनोखा किस्सा, शो की पूरी टीम के लिए कही यह बात

Thu, 20 Jun 2024 08:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अतुल कुलकर्णी, गुल्लक 4 का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज की बात करें तो जहन में सबसे पहले गुल्लाक का नाम आता है। इस शो ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। पहले सीजन से लेकर चौथे सीजन तक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। श्रेयांश पांडे के निर्देशन में बने इस शो में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, सुनीता राजवार, हर्ष मायर और वैभव राज गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गुल्लक 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुल्लक 4 का प्रीमियर 7 जून को हुआ और मौजूदा समय में यह सोनी लिव और ओटीटीप्ले प्रीमियम पर स्ट्रीम हो रहा है। वेब शो और इसकी टीम की तारीफ केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज कलाकार भी कर रहे हैं। हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और लेखक अतुल कुलकर्णी ने शो की पूरी यूनिट की तारीफ करते हुए यादों की गुल्लक का अनोखा किस्सा साझा किया। 
विज्ञापन

3 of 5
अतुल कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम
अतुल ने कहा, "मेरे लिए यादों की गुल्लक का किस्सा इसी शो से जुड़ा हुआ है। मुझे याद है कि भोपाल में शो की शूटिंग चल रही थी और मैं गीतांजलि जी को मिलने के लिए वहां गया था। तब मैं पहली बार गुल्लक की पूरी यूनिट से मिला। मैंने चार दिन गुल्लक की टीम के साथ बिताए। मेरे लिए ये बहुत यादगार दिन थे। पूरी टीम बहुत अच्छी थी और वहां काम भी बहुत अच्छा हो रहा था।" 

4 of 5
अतुल कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनी लिव के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अतुल कुलकर्णी का यह वीडियो साझा किया गया है। इस छोटे से क्लिप को साझा करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से लिखा गया, "अतुल कुलकर्णी ने यादों की गुल्लक से निकाला गुल्लक के सेट का अनोखा किस्सा। आप भी साझा कीजिए अपने यादों की गुल्लक के किस्से।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुल्लक (सीजन 4) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गीतांजलि अभिनेता अतुल कुलकर्णी की पत्नी है। दोनों ने साल 1996 में शादी की थी। अभिनेत्री ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामाा से पढ़ाई की है और अतुल उनके सीनियर रह चुके हैं। वेब सीरीज गुल्लक में गीतांजलि ने शांति मिश्रा का किरदार निभाया है। चौथे सीजन में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। 
Actresses Writer: अभिनय के अलावा लेखन में भी हैं माहिर, आलिया भट्ट से लेकर नीना गुप्ता का नाम भी है शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें