फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: पहले सीजन के विजेता के नाम का आज होगा एलान, आखिरी एपिसोड में स्किट करते नजर आए घरवाले

Sat, 18 Sep 2021 08:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'बिग बॉस ओटीटी' के ग्रैंड फिनाले का दिन आ गया है। शनिवार यानी आज रात 'बिग बॉस ओटीटी' के विजेता के नाम का एलान किया जाएगा। शो में इस वक्त 5 फाइनलिस्ट हैं, जिनमें से एक आज ये ट्राफी अपने साथ ले जाएगा। 'बिग बॉस ओटीटी' के फाइनल की इस रेस में  शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। 

ग्रैंड फिनाले की शाम को और भी मजेदार बनाने के लिए आज के एपिसोड में कई सेलिब्रिटीज पहुंचेंगे। आज के एपिसोड में दर्शकों को करण वाही, ऋत्विक धनजानी, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगे। इस रियलिटी शो को जीतने वाले विजेता को ट्रॉफी के साथ मिलेगा 25 लाख का ईनाम दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

इसी क्रम में ग्रैंड फिनाले शुरू होने से पहले शो का एक एपिसोड टेलीकास्ट किया गया। इस एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया देखने को मिले। इस दौरान बिग बॉस ने घरवालों को स्किट करने का टास्क दिया। इसके तहत घरवालें 2 नाटक करते नजर आए।

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

पहले नाटक को बिग बॉसे ने ग्लूटन बनी सौतन नाम दिया। इस स्किट में शमिता और राकेश पति-पत्नी का किरदार निभाते नजर आए। जबकि दिव्या को पड़ोस में रहने वाली सौतन का किरदार दिया गया। अपने किरदार करते हुए शमिता ने एक ऐसी पत्नी का किरदार निभाया जिसका पति अपनी पत्नी के हाथ का हेल्थ कॉन्शियस खाना खाकर परेशान है। वहीं, इस मौके का फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाली दिव्या अपने लजीज खाने के जरिए राकेश के पेट से दिल तक का रास्ता बना कर शमिता और राकेश को अलग कर देती है। 

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरे स्किट के तहत निशांत को एक मैचमेकर का किरदार दिया गया। जो दिव्या और निशांत की जोड़ी बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करता है। लेकिन बाद में बात नहीं बनने पर निशांत खुद दिव्या को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लेता है। वहीं, नाटक में प्रतीक निशांत के ढोंगी होने का पर्दाफाश कर उसे गिरफ्तार कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

'बिग बॉस ओटीटी' के फिनाले को करण जौहर होस्ट करेंगे। फिनाले एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की भी एंट्री होगी। रितेश और जेनेलिया 'बिग बॉस ओटीटी' विनर का नाम रिवील करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश और जेनेलिया उन कंटेस्टेंट्स के नामों की भी घोषणा करेंगे जो 'बिग बॉस 15' में एंट्री करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें