फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता को जिताने के लिए फैंस से की दरख्वास्त, कहा - तुम्हारे सफर पर गर्व है

Sat, 18 Sep 2021 02:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी के फिनाले को शुरु होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेहद उत्सुक है की इस बार विजेता की ट्रॉफी कौन जीतेगा। शो में पांच फाइनलिस्ट हैं जिनमें शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और राकेश बापट शामिल हैं। इन पांचो सदस्यों में से एक ही  सदस्य बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीतकर ये खिताब अपने नाम करवाएगा और इसी के साथ वो सलमान खान के बिग बॉस 15 में हिस्सा लेगा।

शिल्पा ने शमिता के लिए मांगे वोट्स

सोशल मीडिया पर जहां हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने की पूरी कोशिश कर रहा है तो वहीं शिल्पा शेट्टी भी अपनी बहन की जीत के लिए लोगों से वोट मांग रही हैं। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो लिंक भी साझा किया जहां से प्रशंसक डायरेक्टली शमिता के लिए वोट्स कर सकते हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी टुनकी टॉप 5 में है। मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं। इस पूरे सफर में उन्होंने अपनी ईमानदारी और इज्जत दोनो कायम रखी है। जिस तरह से वो सामने उभरकर आईं हैं उसे देखकर मैं बहुत अधिक खुश हूं । तुम मेरे लिए पहले से ही विजेता हो।उम्मीद करतीं हूं आप सब उन्हें बिग बॉस का विनर बनाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी शुरुआत में हुईं थी ट्रोल

शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के घर में तब एंट्री ली थी जब राज कुंद्रा का मामला गरमाया हुआ था और खुद शिल्पा शेट्टी ने भी पर्दे से दूरी बनाई हुई थी। इस वजह से शमिता शेट्टी को काफी ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उनका दूसरी बार बिग बॉस के घर में आना लोगों को कुछ खास पसंद नही आया। उनके दोबारा एंट्री के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए। हालांकि वक्त के साथ वो लोगों की पसंद बन गईं ।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश के साथ बना बॉन्ड

बिग बॉस की शुरुआत इस बार कनेक्शन के साथ हुई थी। यानि की शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स को घर में एक जोड़े के रूप में एंट्री लेनी थी। शमिता ने स्टेज पर अपनी जोड़ीदार के रूप में राकेश बापट को चुना, तबसे लेकर अब तक वो राकेश बापट के साथ ही हैं। हालांकि इन दोनों के बीच काफी झगड़े भी देखने को मिले लेकिन अंतत दोनों ने एक- दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। इन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

4 of 5
शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या से हुआ घर में झगड़ा

शमिता शेट्टी जब घर में आईं थीं तो उनकी दिव्या अग्रवाल के साथ काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। लेकिन इन दोनों की ये दोस्ती समय के साथ लड़ाई में बदल गईं। दरअसल दिव्या को लगता था कि शमिता बहुत अधिक कंट्रोलिंग हैं। जिसकी वजह से उन्हें कंट्रोलिंग और बॉसी बुलाना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से इन दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को भी मिला। हालांकि दोनों ने अपने गिले शिकवे दूर करने चाहे लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
4 घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले

18 सितंबर को ग्रैंड फिनाले लगभग चार घंटे चलेगा। ये ओटीटी पर आठ बजे प्रसारित होगा। बिग बॉस ओटीटी वूट पर प्रसारित होगा जहां दर्शकों को भी फिनाले के समय पर लाइव वोटिंग करने का मौका मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें