फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: राकेश बापट ने किया था महिलाओं पर कमेंट, भड़के करण जौहर ने जमकर लगाई क्लास

Mon, 13 Sep 2021 02:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस ओटीटी' में 'संडे का वार' एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई।  साथ ही उन्होंने उनकी गलतियों के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने राकेश बापट को भी खूब सुना दिया। करण जौहर, राकेश बापट द्वारा किए गए एक कॉमेंट से भड़क उठे और उनकी क्लास लगा दी। यूं तो कहा जाता है कि राकेश बापट 'बिग बॉस ओटीटी' के घर में सबसे शांत सदस्य हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से राकेश बापट के बर्ताव में काफी बदलाव आया है। शो में सारे कनेक्शन्स टूट जाने के बाद जहां राकेश बापट का शमिता के प्रति बर्ताव भी बदल गया, वहीं उन्होंने एक कॉमेंट कर दिया कि पुरुष, महिलाओं से ज्यादा ताकतवर होते हैं। 

राकेश के इस स्टेटमेंट पर करण ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा कि आपके इस स्टेटमेंट का मतलब आप महिलाओं को कमजोर समझते हैं। करण ने कहा, ‘आपको ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए। हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां कोई किसी से कम नहीं है। राकेश अपनी सफाई देते हुए कहते हैं कि मैं जानता हूं कि महिलाओं की ताकत क्या होती है। मैं ऐसे घर में पला हूं जहां महिलाएं रही हैं।'

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
शमिता का कहना है कि राकेश ने अचानक दिव्या से दोस्ती कैसे कर लिया है। शमिता के मुताबिक राकेश पिछले हफ्ते में बदल गए हैं। करण जौहर कहते हैं कि राकेश बापट को समझ पाना है बेहद मुश्किल है। उन्हें अपनी दिमाग खोलना चाहिए। शमिता ने माना किया कि राकेश ने उनका दिल तोड़ा है। वो उन्हें पसंद करती हैं। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में राकेश के बिहेव्यिर में जो बदलाव आए हैं वो उनके समझ से परे है। 

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट घर में पहले एक कनेक्शन बने थे। दोनों में ही गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। जो बाद में एक लव कनेक्शन के तौर पर भी देखा गया था। हालांकि, हाल ही में शो के मेकर्स ने घरवालों के कनेक्शन खत्म कर अब सदस्यों को अकेले खेलने का मौका दिया है।

4 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
वहीं, अब कनेक्शन खत्म होने के बाद राकेश शमिता से ज्यादा दिव्या अग्रवाल के करीब दिख रहे हैं। इसी वजह से शमिता शेट्टी ने राकेश बापट पर निशाना साधा था।  दिव्या को लेकर इन दोनों के रिश्ते में मनमुटाव देखने को मिला। मेकर्स ने हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी किया था जिसमें शमिता शेट्टी राकेश बापट से लड़ाई के बीच काफी दुखी नजर आ रही हैं और नेहा भसीन से अपने दिल की बाते साझा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। यह शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं। अब शो का विनर कौन होगा, यह तो 16 सितंबर को ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल शो के होस्ट करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी ट्रॉफी की पहली झलक दिखा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें