फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: नेहा भसीन और शमिता के बीच हुई बहसबाजी, कहा- राकेश बापट की बात पर आप अंधी हो जाती हैं

Wed, 15 Sep 2021 10:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा भसीन, शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी में कई रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आए। कई कंटेस्टेंट के बीच दोस्ती हुई तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट सीजन की शुरुआत से ही एक-दूसरे से दुश्मनी निभाते आए। इस सीजन की शुरुआत से ही राकेश बापट के अलावा अगर शमिता शेट्टी की किसी के साथ सबसे अच्छी दोस्ती देखने को मिली तो वो थीं नेहा भसीन। नेहा और शमिता बिग बॉस ओटीटी जबसे शुरू हुआ तबसे ही काफी अच्छे दोस्त हैं। घर में कई बार ऐसे मौके आए हैं जब ये दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहे। कई दफा तो बिग बॉस के घर में नेहा और दिव्या के बीच भी शमिता को लेकर झगड़ा देखने को मिला।

शमिता और नेहा के बीच हुई बहसबाजी

दरअसल बिग बॉस ने फिनाले वीक में घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में दो प्रतियोगियों को आपस में डिबेट करना था जिसमें शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल के बीच जब डिबेट हो रहा था तो राकेश ने दोनों के ही डिबेटपर असहमति  जताने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद घरवालों ने उन्हें कहा कि उन्हें किसी एक बाद सहमत होना पड़ेगा, लेकिन राकेश नहीं माने। जिसके बाद बिग बॉस ने ये टास्क रद्द कर दिया और बाकि के कंटेस्टेंट को अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला। इस बात से नेहा भसीन राकेश बापट पर काफी नाराज हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा भसीन, राकेश बापट - फोटो : Instagram
राकेश ने कहा तुम चुप रहो

इस टास्क के रद्द होने के बाद सभी घरवाले राकेश बापट पर भड़के हुए नजर आए और उन्होंने उन्हें समझाया कि ये टास्क करना जरूरी था। इस बीच नेहा भी कई बार राकेश को टास्क के बारे में समझाती हुईं नजर आईं। दोनों के बीच काफी बहसबाजी भी हुई जिसकी वजह से राकेश उन्हें बार-बार ये कहते हुए नजर आए तुम चुप रहो। नेहा ने कहा, ‘मैं चुप क्यों रहूं ये मेरी राय है’।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश के नाम पर आप अंधी हो जाती हो

जब घर में नेहा भसीन और राकेश के बीच बहस हो रही थी तो इस दौरान शमिता शेट्टी राकेश बापट का साथ देते हुए ये कहती हुईं नजर आईं कि ‘जब प्रतीक ने टास्क रद्द करवाया तो वो बात को खींचते हुए नजर आए थे, जबकि राकेश अपनी गलती मान रहे हैं’। इस बात से नेहा काफी खफा हुईं। जब शमिता नेहा से बात करने के लिए बाथरूम में गईं तो नेहा ने शमिता को कहा, ‘आप राकेश की बात पर अंधी हो जाती हैं’।

4 of 5
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
हर समय आपको बचाव करने की जरूरत नहीं है

नेहा सिर्फ यहीं पर शांत नहीं हुईं बल्कि उन्होंने शमिता को ये भी कहा कि ‘आपको हर वक्त राकेश बापट के बचाव के लिए सामने आने की जरूरत नहीं है। वो खुद का स्टेंड ले सकते हैं। खुद के लिए बोल सकते हैं’। सिर्फ इतना ही नहीं नेहा ने कहा, ‘आपके सामने वो बार-बार मुझे चुप करवा रहे थे जोकि मुझे बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
प्रतीक-शमिता से छिना जनता से बात करने का चांस

दरअसल दिव्या और शमिते के बीच एक डिबेट प्रतियोगिता हुई, जिस पर राकेश ने किसी एक कंटेस्टेंट के साथ सहमति और एक किसी एक कंटेस्टेंट के साथ असहमति जतानी थी, लेकिन राकेश ने ये करने  से इंकार कर दिया। जिसकी वजह से बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने इस टास्क को वही पर रद्द कर दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने बचे हुए कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल से जनता तक अपनी बात पहुंचाने का मौका छीन लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें