फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: राकेश और शमिता के रिश्ते पर पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ये उनका निजी मामला है

Fri, 17 Sep 2021 09:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश, शमिता,रिद्धि - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में बस अब कुछ घंटों का ही समय बचा है। यह शो शुरू से ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में आए सभी सदस्य दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकें। वैसे तो शो के सभी कंटेस्टेंट लोगों को पसंद हैं। लेकिन, इस बार शो में सभी को शमिता शेट्टी और राकेश बापट का कनेक्शन बेहद भा रहा है। 

दरअसल, राकेश ने हाल ही में कहा कि वे शमिता शेट्टी से प्यार करते हैं और उनसे प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। शो में दोनों की बढ़ती नजदीकियों को कई लोग प्यार का नाम भी दे रहे हैं। इसी बीच अब राकेश की पूर्व पत्नी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से दोनों के इस रोमांस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रिद्धि ने कहा कि ये उनका निजी मामला है। अगर राकेश खुश है तो वे भी खुश हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिद्धि डोगरा-राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश को शो में देखना पसंद करेंगे लोग

रिद्धि ने कहा कि वह राकेश को शो में देखकर लुत्फ उठा रही हूं। वे एक ऐसे इंसान हैं, जिन्हें आप शो में देखना पसंद करेंगे। दो से ज्यादा आदमी आ जाएं तो वो उन्हें भीड़ लगने लगती है। उन्हें कुछ होगा तो उसके लिए चीखना-चिल्लाना उन्हें पसंद नहीं है। वे उन लोगों से बात करते हैं, जिनके साथ कम्फर्टेबल हो और जिन पर वह भरोसा करते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राकेश बापट- शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को एंटरटेन कर रहे निशांत

रिद्धि आगे कहती हैं कि निशांत भी बिग बॉस में हैं। वह भी मेरा दोस्त हैं। मु्झे पता है कि वे इस शो में जाना चाहते थे और वे वहां बहुत अच्छा कर रहे हैं। निशांत सभी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस शो में निशांत, राकेश और पहले रिद्धिमा को देखकर ऐसा लगता है, जैसे मैं अपने दोस्तों का ही शो देख रही हूं।

4 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिनाले तक बंद हुआ लाइव प्रसारण

वहीं, शो की बात करें तो आज के एपिसोड में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया नजर आए। इस दौरान दोनों ने सभी घरवालों को मजेदार टास्क करने को दिए। इसी बीच सभी टास्क पूरे होने के बाद बिग बॉस ने ऐलान करते हुए 41 दिन यानी लगातार करीब 1000 घंटे से जारी लाइव प्रसारण फिनाले तक बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी फाइनलिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं पांच फाइनलिस्ट

शो में नेहा भसीन के निकल जाने के बाद से अब फिनाले की रेस में सिर्फ टॉप पांच कंटेस्टेंट ही बचे हैं। फिनाले की इस रेस में अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें