टीवीएफ की मशहूर सीरीज कोटा फैक्ट्री आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे थे। कोटा फैक्ट्री कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है। आज हम ऐसी ही कुछ वेब सीरीज की बात करेंगे जो छात्रों और एजुकेशन सिस्टम पर आधारित हैं। ये वेब सीरीज एजुकेशन सिस्टम के कई गहरे और काले राज से पर्दा उठाती हैं।
क्रैश कोर्स
अन्नू कपूर की वेब सीरीज ‘क्रैश कोर्स’ ने छात्रों के जीवन और कंपटीशन को दर्शाया है। इस सीरीज में कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्रों के जीवन में आतंक मचाने का भी आरोप लगाया गया है। कुल मिलाकर यह वेब सीरीज छात्रों के जीवन में परिवार, दोस्तों और कोचिंग सेंटर्स द्वारा बनाए जा रहे दबाव को दिखाती है।
4 of 6
द व्हिसल ब्लोअर
- फोटो : सोशल मीडिया
द व्हिसल ब्लोअर
‘द व्हिसल ब्लोअर’ शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे घोटालों को उजागर करती है। पैसा, ताकत, और पहुंच के दम पर अयोग्य लोगों को कैसे नौकरी और दाखिला मिल जाता है। सीरीज दिखाती है कि कैसे मासूम लोग धोखाधड़ी और स्कैम का शिकार बन जाते हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
लाखों में एक
- फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में एक
इस सीरीज में कोचिंग संस्थानों की असलियत को सामने लाने की कोशिश की गई है। इसकी कहानी उजागर करती है कि कैसे छात्र पढ़ाई के दबाव में आकर इमोशनल ट्रामा से गुजरते हैं। फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का भी तड़का है, जो आपको भरपूर मनोरंजन देगा।
फ्लेम्स
‘फ्लेम्स’ वेब सीरीज छात्रों के जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ चल रहे एक दूसरे के प्रति आकर्षण की जिंदगी को दर्शाती है। कैसे एक छात्र अपनी व्यक्तिगत भावनाओं को संभालता है और किन परिस्थितियों से गुजरता है, इसे दर्शाया गया है। इन अभिनेत्रियों ने किया परिवार के खिलाफ जाकर शादी