फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Actresses: लोकप्रियता के मामले पति से आगे हैं टीवी की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में रुबीना और दीपिका भी शामिल

Thu, 20 Jun 2024 03:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
टीवी जगत की कई अभिनेत्रियां प्रसिद्धि के मामले में अपने पतियों से काफी आगे हैं। वे शोहरत से लेकर नेटवर्थ के मामले में भी काफी आगे हैं। चलिए आज आपको ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में बताते हैं जिनकी पॉपुलैरिटी उनके पति से कहीं ज्यादा है और उनके पति भी उनके काम के लिए काफी सपोर्टिव हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आती यहीं। वे 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से लेकर 'ये है मोहब्बतें' तक जैसे हिट शो में काम कर चुकी हैं। उनके पति विवेक दहिया अभी भी अभिनय की दुनिया में नाम कमाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दिनों वे 'झलक दिखला जा' में नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका कक्क्ड़ - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे ही 'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री दीपिका कक्क्ड़ भी टीवी की मशहूर हसीनाओं में से एक हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। वहीं उनके पति शोएब इब्राहिम भी एक्टिंग की दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। 

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। 'पवित्र रिश्ता' में 'अर्चना' के किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल के बाद से ही वे घर-घर लोकप्रिय हो गई थीं, लेकिन 'बिग बॉस 17' के पहले अंकिता लोखंडे के पति को बहुत लोग नहीं जानते थे। 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी सुर्खियों में आ चुके हैं। वे पिछले दिनों एक म्यूजिक वीडियो में काम करते नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
रूबीना दिलैक सीरियल 'छोटी बहू' से लेकर 'शक्ति' जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वे पॉपुलैरिटी के मामले में अपने पति अभिनव शुक्ला से काफी आगे हैं। उनके पति उनके साथ 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे। इस शो के अलावा वे 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें