वहीदा रहमान और गुरुदत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बड़े पर्दे पर गुरुदत्त और वहीदा रहमान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसी दौरान गुरुदत्त वहीदा रहमान के इश्क में इस कदर डूब गए कि उनके लिए वे खुद स्पेशल सीन्स लिखने लगे। कहा जाता है कि फिल्म 'प्यासा' में गुरुदत्त दिलीप साहब को लेना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने वहीदा रहमान के अपोजिट खुद काम किया। वे हमेशा वहीदा रहमान को अपने नजदीक चाहते थे, दोनों का मेकअप रूम भी आसपास होता था। इसी दौरान वहीदा और गुरुदत्त की शादी की खबरें सामने आने लगी, जिसके चलते गुरुदत्त की पत्नी गीता दत्त उनसे अलग रहने लगीं। इसके बाद गुरुदत्त ने उनको मनाने पहुंचे और गीता ने उनसे पत्नी या प्रेमिका से किसी एक को चुनने को कहा। गुरुदत्त ने गीता दत्त को चुना और वहीदा रहमान से अपनी राहें जुदा कर लीं।
All India Rank: लेखक से निर्देशक बने वरुण ग्रोवर, फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का किया खुलासा